Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • मृत व्यक्ति के आधार कार्ड पर जारी हुए 32 मोबाइल सिम
  • ऊधम सिंह नगर

मृत व्यक्ति के आधार कार्ड पर जारी हुए 32 मोबाइल सिम

RNS INDIA NEWS 14/09/2021
default featured image

बाजपुर। उत्तराखंड पुलिस ने एक आधार कार्ड पर 32 सिम कार्ड जारी किए जाने का मामला पकड़ा है। जानकारी अनुसार जिस युवक के नाम पर सिम जारी किए गए हैं, उसकी इसी साल जुलाई में मौत चुकी है। इस मामले में पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज किया है जानकारी है कि धीरज कुमार की मौत 21 जुलाई 2021 को हुई थी, वही आईजी के निर्देश पर हुई जांच में पुलिस ने पाया कि जियो कंपनी के पश्चिमी यूपी सर्किल के 32 सिम कार्ड में से 21 कार्ड एयरटेल कर्नाटक सर्किल में पोर्ट किए जा रहे हैं। जांच में सामने आया कि 32 सिम कार्ड के लिए केवाईसी (नो योर कस्टमर) के लिए धीरज कुमार निवासी नरखेड़ा के आधार कार्ड का प्रयोग किया गया था। धीरज कुमार की 21 जुलाई 2021 को मौत हो चुकी है। धीरज कुमार ने बेरिया दौलत रोड स्थित संदीप गोयल की गोयल मोबाइल गैलरी में तीन साल तक काम किया था। धीरज ने आत्महत्या की थी जिसका मुकदमा कोतवाली बाजपुर में दर्ज है। इस प्रकरण में कई युवकों से पूछताछ की गई तो सामने आया कि उक्त 32 कार्ड में से 21 कार्ड एयरटेल कंपनी के कर्नाटक सर्किल में सक्रिय हैं। विभिन्न मोबाइल नंबरों पर संपर्क करने पर पता चला कि ये नंबर बाजपुर की गोयल मोबाइल गैलरी से खरीदे गए हैं। सीओ वंदना वर्मा ने बताया कि साइबर क्राइम थाना रुद्रपुर के एसआई विपिन चंद जोशी की जांच में सामने आया कि कूटरचित तरीके से एक ही आधार कार्ड पर 32 सिम जारी हुए थे। पुलिस ने मोहल्ला सूद कॉलोनी निवासी संदीप कुमार गोयल, मोहल्ला संजय कॉलोनी निवासी गौरव कुमार, नगर के वार्ड नंबर दस चीनी मिल कॉलोनी निवासी सुमन के खिलाफ आईपीसी की धारा 420, 467, 471 के तहत मुकदमा दर्ज किया है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: ढाई साल बाद फिर उड़ान भरेगी जेट एयरवेज, घाटे के चलते बंद हो गई थी एयरलाइन
Next: बिजली चोरी और लाइन लॉस रोकने को अधिकारियों की जवाबदेही होगी तय: मुख्यमंत्री धामी

Related Post

rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

शटडाउन नहीं मिलने से लाइनमैन की करंट लगने से मौत, परिजनों में आक्रोश

RNS INDIA NEWS 09/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

जीएसटी चोरी पर सात होटल-रेस्तरां संचालकों से 12.56 लाख वसूले

RNS INDIA NEWS 09/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

राज्य कर विभाग पर व्यापारियों का फूटा गुस्सा

RNS INDIA NEWS 08/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 10 जून
  • आरटीओ दफ्तर के बाहर नो-पार्किंग में खड़े 29 वाहनों का चालान, सात सीज
  • सार्वजनिक स्थान पर अश्लील हरकतें करती पांच महिलाएं गिरफ्तार
  • निर्मला सीतारमण का फर्जी वीडियो दिखा सीनियर सिटीजन से 30 लाख ठगे
  • शटडाउन नहीं मिलने से लाइनमैन की करंट लगने से मौत, परिजनों में आक्रोश
  • टूरिस्ट बस और कार की टक्कर के बाद विवाद मारपीट में बदला
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.