Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • ढाई साल बाद फिर उड़ान भरेगी जेट एयरवेज, घाटे के चलते बंद हो गई थी एयरलाइन
  • बाजार
  • राष्ट्रीय

ढाई साल बाद फिर उड़ान भरेगी जेट एयरवेज, घाटे के चलते बंद हो गई थी एयरलाइन

RNS INDIA NEWS 14/09/2021
default featured image

नई दिल्ली। कर्ज संकट के कारण आसमान से जमीन पर आ चुकी जेट एयरवेज ढाई साल बाद एक बार फिर से उड़ान भरने को तैयार है। कंपनी के नए मैनेजमेंट जालान कालरॉक कंसोर्टियम ने उम्मीद जताई है कि 2022 में अप्रैल से जून के बीच जेट एयरवेज फिर से उड़ान भर सकती है। जून में नेशनल कंपनी लॉ ट्रिब्यूनल (एनसीएलटी) ने जालान कालरॉक को मंजूरी दी थी। इस नए कंसोर्टियम ने सोमवार को एक प्रेस बयान जारी किया। इसमें कंपनी ने कहा कि एयर ऑपरेटर सर्टिफिकेट (एओसी) के साथ उसकी प्रक्रिया जारी है। इस प्रक्रिया में रीवैलिडेशन किया है।
जेट 2.0 ऑपरेशन के लिए जालान कालरॉक कंसोर्टियम ने कैप्टन सुधीर गौर को नियुक्त किया है। सुधीर गौर एक्टिंग सीईओ होंगे। उन्होंने पिछले महीने देश के प्रमुख एयरपोर्ट का दौरा किया था और वहां की अथॉरिटी के साथ मीटिंग की थी। जालान कालरॉक कंसोर्टियम के लीड मेंबर मुरारीलाल जालान ने बताया कि हमें जून 2021 में एनसीएलटी की मंजूरी मिली थी। तब से हम सभी संबंधित अथॉरिटी के साथ बात कर रहे हैं।
जेट एयरवेज 2.0 का लक्ष्य 2022 में अप्रैल से जून के बीच उड़ान शुरू करने का है। हालांकि उस समय केवल डोमेस्टिक ऑपरेशन ही शुरू होगा। उसके बाद अंतरराष्ट्रीय ऑपरेशन तीसरी या चौथी तिमाही तक शुरू किया जाएगा। हमारी योजना अगले 3 सालों में 50 एयरक्राफ्ट के साथ ऑपरेशन चलाने की है। जबकि 5 सालों में 100 एयरक्राफ्ट तक ले जाने की योजना है।
गौरतलब है कि देश का विमानन उद्योग कोरोना महामारी आने के बाद से संकट झेल रहा है। लॉकडाउन के दौरान काफी दिनों तक उड़ानों का संचालन बंद रहा और फिर धीरे-धीरे सीमित संख्या में उड़ानें प्रारंभ की गईं। विदेशी उड़ानों पर भी काफी अंकुश लगने से भी एयरलाइनों का परिचालन प्रभावित हुआ है। नए अवतार के बाद जेट एयरवेज का मुख्यालय दिल्ली-एनसीआर में होगा। जबकि कॉरपोरेट ऑफिस गुरुग्राम में होगी। जेट एयरवेज का हालांकि मुंबई में भी अच्छी खासी उपस्थिति होगी।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: अज्ञात कारणों के चलते युवती ने फांसी लगाकर दी जान
Next: मृत व्यक्ति के आधार कार्ड पर जारी हुए 32 मोबाइल सिम

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय

पश्चिम बंगाल सरकार की बड़ी घोषणाएं; महिलाओं को हर महीने मिलेंगे 3 हजार रुपये, पांच रुपये में मछली-चावल

RNS INDIA NEWS 27/05/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

सनकी पति ने पत्नी और 3 मासूम बच्चों को उतारा मौत के घाट, खुद को भी किया लहूलुहान; हैरान कर देगी वजह

RNS INDIA NEWS 19/05/2026 0
SupremeCourtofIndia (1)_11zon
  • न्यायालय
  • राष्ट्रीय

सार्वजनिक जगहों से हटाए जाएंगे आवारा कुत्ते, सुप्रीम कोर्ट ने अपना पुराना आदेश रखा बरकरार

RNS INDIA NEWS 19/05/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • घरेलू हिंसा के मामले की सुनवाई को पंहुची महिला से पति ने की अभद्रता
  • तीन दिन से लापता सिडकुल कर्मी का शव पेड़ से लटका मिला
  • मां-बेटे पर हमला, आठ लोगों पर केस दर्ज
  • अहिल्याबाई ने समाज सेवा की ऐसी मिसाल कायम की: हरीश रावत
  • पानी निकासी के विवाद में पड़ोसियों के बीच मारपीट, सात पर केस
  • नरेंद्रनगर पालिका अध्यक्ष पद पर भाजपा प्रत्याशी निर्विरोध निर्वाचित, कांग्रेस ने जताई आपत्ति
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.