Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • कांग्रेस के पास आपदा की घड़ी में सुझाव नहीं, आलोचनाओं का वक्तः  चौहान
  • देहरादून

कांग्रेस के पास आपदा की घड़ी में सुझाव नहीं, आलोचनाओं का वक्तः  चौहान

RNS INDIA NEWS 19/11/2023
default featured image

देहरादून(आरएनएस)।  भाजपा ने कहा कि विपक्षी कांग्रेस सिलक्यारा आपदा की वजह को लेकर दुष्प्रचार तो कर रही है, लेकिन अभी तक वह संवेदंशीलता का परिचय देते हुए कोई सुझाव नही दिये हैं जो कि उसके सकारात्मक विपक्ष के धर्म पर भी प्रश्न चिन्ह है। पार्टी के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चैहान ने कहा कि सिलक्यारा की   दुखद आपदा से निपटने के लिए केंद्र और राज्य सरकार पूरी तरह से जुटी है वहीं देश और दुनिया के श्रेष्ठ और अनुभवी विशेषज्ञों की मदद भी ली जा रही है। केंद्रीय सड़क और परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने मौके पर निरीक्षण कर फंसे लोगों के जीवन को बचाने की प्राथमिकता और रेस्क्यू प्लान साझा कर चुके है। उन्होंने कहा कि देश और राज्य टनल मे फंसे लोगों को लेकर चिंतित है। उनके जीवन की रक्षा के लिए हवन और धार्मिक आयोजन हो रहे हैं। लेकिन कांग्रेस टनल मे खामियां गिना रही है और उसे श्रमिकों के जीवन मे भी राजनीति नजर आ रही है।
चैहान ने कहा कि अगर कांग्रेस के पास सुझाव हैं तो उसे आगे आना चाहिए। उन्होंने कहा कि विदेशी विशेषज्ञों से लेकर देश के नामचीन विशेषज्ञ भी जुटे है। फंसे लोगों तक पहुँचने के लिए 6 मोर्चों पर कार्य चल रहा है। इसके लिए विशेषज्ञों ने कार्य शुरू कर दिया है। फंसे हुए लोगों का मनोबल अच्छा है और उन्हें दवाई, भोजन तथा अक्सिजन सुचारु रूप से सप्लाई हो रही है। वहीं बाहर उनकी परिजनों से बात हो रही है। परिजनों के मनोबल को भी बनाये रखने की जरूरत है।
चैहान ने कहा कि रेस्क्यू के लिए जितने प्लान पर कार्य चल रहा है उसका मकसद जल्दी से श्रमिकों तक पहुंचना है और दुनिया भर मे अब तक की सर्वश्रेष्ठ तकनीक का इस्तेमाल किया जा रहा है। विपक्ष को चाहिए कि नकारात्मक वातावरण बनाने के बजाय सकारात्मक सोचे जिससे परिजनों का मनोबल बना रहे। इसका असर टनल मे संघर्ष कर रहे श्रमिकों पर भी पड़ेगा।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: अगले पांच दिनों तक मौसम शुष्क रहने की संभावना
Next: शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण का आरोप

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

आरटीओ दफ्तर के बाहर नो-पार्किंग में खड़े 29 वाहनों का चालान, सात सीज

RNS INDIA NEWS 09/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

निर्मला सीतारमण का फर्जी वीडियो दिखा सीनियर सिटीजन से 30 लाख ठगे

RNS INDIA NEWS 09/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

सेलाकुई में विवाहिता के साथ अमानवीय क्रूरता पर महिला आयोग का कड़ा रुख

RNS INDIA NEWS 08/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 10 जून
  • आरटीओ दफ्तर के बाहर नो-पार्किंग में खड़े 29 वाहनों का चालान, सात सीज
  • सार्वजनिक स्थान पर अश्लील हरकतें करती पांच महिलाएं गिरफ्तार
  • निर्मला सीतारमण का फर्जी वीडियो दिखा सीनियर सिटीजन से 30 लाख ठगे
  • शटडाउन नहीं मिलने से लाइनमैन की करंट लगने से मौत, परिजनों में आक्रोश
  • टूरिस्ट बस और कार की टक्कर के बाद विवाद मारपीट में बदला
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.