Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • उत्तरकाशी
  • मंत्री रेखा आर्य के सम्मुख रखी भटवाड़ी क्षेत्र की समस्याएं
  • उत्तरकाशी

मंत्री रेखा आर्य के सम्मुख रखी भटवाड़ी क्षेत्र की समस्याएं

RNS INDIA NEWS 22/01/2023
rns featured image new

उत्तरकाशी। भटवाड़ी ब्लॉक प्रमुख विनीता रावत और वरिष्ठ भाजपा नेता जगमोहन सिंह रावत ने बाल विकास एवं महिला सशक्तिकरण तथा खेल मंत्री रेखा आर्या से मुलाकात कर क्षेत्र के विकास से जुड़े मसलों पर चर्चा की। प्रमुख ने भटवाड़ी क्षेत्र के गांवों में भवन विहीन आंगनबाड़ी केंद्रों की समस्या को उनके सम्मुख रखा और भवन निर्माण को लेकर उचित कार्यवाही की मांग रखी। कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या से मुलाकात के दौरान प्रमुख विनीता रावत ने कहा कि भटवाड़ी क्षेत्र में ऐसे कई गांव हैं जहां आंगनबाड़ी केंद्रों के पास अपना भवन और खेल प्रांगण नहीं है। बच्चों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इससे बच्चों के समग्र विकास की अवधारणा को ठेस पहुंच रही है। उन्होंने कहा कि गांवों में लोग अपने बच्चों को आंगनबाड़ी केंद्रों में भेजेते हैं, लेकिन सुविधाएं न होने से निराशा का सामना करना पड़ता है। भाजपा नेता जगमोहन रावत ने क्षेत्र के अन्य विकास के मसलों पर भी उनसे खुलकर बातचीत की। मंत्री रेखा ने इस संबंध में उचित कार्यवाही का आश्वासन दिया। वैसे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी उत्तरकाशी जिला कार्यक्रम अधिकारी को तुरंत ऐसे आंगनबाड़ी केंद्रों को चिह्नित कर शासन को प्रस्ताव भेजने के लिए कहा है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: अग्नि पीड़ित परिवार को जिपं अध्यक्ष ने दिया चार माह का वेतन
Next: बिश्नोई गैंग का सदस्य बताकर ठेकेदार से एक लाख की रंगदारी वसूली, गिरफ्तार

Related Post

rns featured image new
  • उत्तरकाशी

अस्पताल की भवन निर्माण सामग्री से क्षतिग्रस्त हुई नाली

RNS INDIA NEWS 14/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तरकाशी

तेज तूफान से स्कूल के ऊपर पेड़ गिरा, मकान की छत उड़ी

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तरकाशी

बदाऊं-सालरा मोटर मार्ग हुआ खस्ताहाल, आवाजाही मुश्किल

RNS INDIA NEWS 09/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 15 जून
  • रोडवेज बस और बुलेट की भिड़ंत, महिला समेत तीन गंभीर घायल
  • सार्वजनिक स्थान पर हंगामा कर रहे दो लोगों को चौखुटिया पुलिस ने पकड़ा
  • जागेश्वर धाम में यातायात और श्रद्धालुओं की सुविधा को लेकर टैक्सी यूनियनों के साथ बैठक
  • महंगाई और स्मार्ट मीटर के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन
  • यूकेएसएसएससी परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न कराने को पुलिस रही अलर्ट, केंद्रों पर कड़ी निगरानी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.