Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • मंत्री गणेश जोशी ने की REAP-ग्रामोत्थान की ग्राम्य विकास समीक्षा
  • देहरादून

मंत्री गणेश जोशी ने की REAP-ग्रामोत्थान की ग्राम्य विकास समीक्षा

RNS INDIA NEWS 12/02/2026
default featured image

देहरादून(आरएनएस)। ग्राम्य विकास मंत्री गणेश जोशी ने आज अपने कैंप कार्यालय में ग्राम्य विकास विभाग के अंतर्गत संचालित रूरल एंटरप्राइज एक्सेलेरेशन प्रोजेक्ट – ग्रामोत्थान (REAP) की विभागीय समीक्षा की। इस दौरान मंत्री ने परियोजना के अंतर्गत संचालित विभिन्न विकास कार्यों की प्रगति की विस्तृत जानकारी लेते हुए अधिकारियों को निर्धारित लक्ष्यों की समयबद्ध पूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। समीक्षा बैठक में ग्राम्य विकास मंत्री गणेश जोशी ने योजना के अंतर्गत आवंटित वित्तीय बजट का शत-प्रतिशत उपयोग सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि परियोजना का उद्देश्य ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाना और अंतिम छोर तक लाभ पहुंचाना है, इसलिए कार्यों में तेजी और पारदर्शिता आवश्यक है। ग्राम्य विकास मंत्री जोशी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि ग्रामीण क्षेत्रों में अधिक से अधिक महिलाओं को क्लस्टर लेवल फेडरेशन (CLF), किसान उत्पादक संगठन (FPO) एवं स्वयं सहायता समूहों (SHGs) से जोड़ा जाए। उन्होंने कहा कि महिलाओं के स्वरोजगार एवं आजीविका संवर्धन के लिए ठोस एवं परिणामोन्मुखी प्रयास किए जाएं। उन्होंने वे-साइट एमिनिटी (Way Side Amenity) निर्माण कार्यों में तेजी लाने के निर्देश भी दिए, ताकि स्थानीय उत्पादों के विपणन को बढ़ावा मिल सके और ग्रामीण क्षेत्रों में महिलाओं के लिए रोजगार के नए अवसर सृजित हों। ग्राम्य विकास मंत्री गणेश जोशी ने कृषि एवं गैर-कृषि आधारित क्लस्टर-आधारित उद्यमों के विकास पर विशेष बल देते हुए कहा कि चयनित वैल्यू चेन के माध्यम से ग्रामीण उद्यमिता को मजबूती दी जाए। उन्होंने “पशु सखी” जैसी पहलों के माध्यम से डिजिटल सशक्तिकरण को गति देने के निर्देश दिए। इसके अतिरिक्त, पशुपालकों को डिजिटल रूप से सशक्त बनाने के लिए मोबाइल फोन वितरण एवं प्रशिक्षण कार्यक्रमों को समयबद्ध तरीके से संचालित करने के निर्देश भी दिए गए, ताकि तकनीक के माध्यम से उत्पादकता और आय में वृद्धि सुनिश्चित की जा सके। इस अवसर पर परियोजना निदेशक झरना कमठान, वित्त नियंत्रक भूपेंद्र कांडपाल, उप निदेशक रिप महेंद्र सिंह यादव सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: अर्जुन हत्याकांड में पुलिस के हाथ लगी सफलता
Next: केंद्रीय बजट से उत्तराखंड में पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा: प्रेमचंद

Related Post

default featured image
  • देहरादून

केंद्रीय बजट से उत्तराखंड में पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा: प्रेमचंद

RNS INDIA NEWS 12/02/2026 0
default featured image
  • देहरादून

अर्जुन हत्याकांड में पुलिस के हाथ लगी सफलता

RNS INDIA NEWS 12/02/2026 0
default featured image
  • देहरादून

‘गोरखा हिमालयन फेस्टिवल’ में जुटेंगे देशभर के कलाकार

RNS INDIA NEWS 12/02/2026 0

Your browser does not support the video tag.

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • केंद्रीय बजट से उत्तराखंड में पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा: प्रेमचंद
  • मंत्री गणेश जोशी ने की REAP-ग्रामोत्थान की ग्राम्य विकास समीक्षा
  • अर्जुन हत्याकांड में पुलिस के हाथ लगी सफलता
  • ‘गोरखा हिमालयन फेस्टिवल’ में जुटेंगे देशभर के कलाकार
  • रकम निकालकर घर लौट रही बुजुर्ग महिला से ठगी
  • रात के अंधेरे में ‘उड़ा’ रहे थे ‘तितली-कबूतर’, पुलिस ने पकड़ा

Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.