Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • मंत्री गणेश जोशी ने किया जाखन में सीवर पम्पिंग स्टेशन का शिलान्यास
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

मंत्री गणेश जोशी ने किया जाखन में सीवर पम्पिंग स्टेशन का शिलान्यास

RNS INDIA NEWS 20/04/2023
rns featured image new

देहरादून। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने जाखन में सीवर पंपिंग स्टेशन का भूमि पूजन किया। यह योजना जल निगम द्वारा राज्य योजना के माध्यम से 295.56 लाख रुपये की लागत से निर्मित होगी। जाखन में इस अवसर पर हुई सभा में मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि जनता के सहयोग क्षेत्र में विकास कार्य संभव हुए हैं। बीजेपी का प्रत्येक कार्यकर्ता जनता के कार्यों को लेकर लगातार जनता के बीच है। सरकार भी विकास कार्यों को तेज कर रही है। क्षेत्र में पेयजल समस्या को देखते हुए ओवरहेड टैंक का लोकार्पण भी जल्द किया जायेगा। राज्य योजना में भी सड़को की स्वीकृति का कार्य प्रगति पर है। हर घर नल योजना के माध्यम से सभी घरों को पानी दिया जा रहा है। उज्ज्वला योजना का भी लाभ क्षेत्रवासियों को दिया जा रहा है। जोशी ने कहा कि पुष्कर सिंह धामी सरकार जनता के बीच जाकर जनता के लिए कार्य कर रही है। उन्होंने विभागीय अधिकारियो को तय समय सीमा के भीतर कार्य पूर्ण करने ओर योजना को गुणवत्ता रखने के भी निर्देश दिये। नवीनतम डीआईपी तकनीक पहली बार प्रयोग में लाई गई है। इसके लिए भूमि की न्यूनतम आवश्यकता पड़ती है। जहां पर जगह की कमी है, वहां के लिए यह उपयुक्त है। इस टेक्नोलोजी में स्टोरेज टैंक नही बनता है। इसमे आने वाला सीवर डीआईपी के माध्यम से सीधे स्टोर के लिए बिना पंप हो जाता है। यह वातावरण के अनुकूल है। मौके पर मंडल अध्यक्ष प्रदीप रावत, पार्षद संजय नौटियाल, पूनम नौटियाल, सुरेंद्र राणा, निरंजन डोभाल, निशा शर्मा, मंजु शर्मा, पार्षद भूपेन्द्र कठैत, योगेश, चुन्नी लाल, कमल थापा, सिकंदर सिंह, आशीष थापा, अंकित जोशी, मोहन बहुगुणा, ओमप्रकाश बहुगुणा, नैन सिंह पंवार, उत्तम रमोला, जलनिगम के ईई एचसी जोशी, जलसंस्थान के ईई संजय सिंह आदि उपस्थित रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: रैंस गांव में शराब पर लगाया प्रतिबंध
Next: एफआरआई परिसर में हुआ नेफेड बाजार रिटेल स्टोर का उद्घाटन

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

वकील की घर में घुसकर गोली मारकर हत्या, घटना से इलाके में दहशत

RNS INDIA NEWS 15/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भगवान भोलेनाथ एवं महाबली हनुमान जी की प्रतिमाओं का किया अनावरण

RNS INDIA NEWS 14/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-14 at 20.56.27_11zon
  • देहरादून

बैरागीवाला हत्याकांड: आगजनी, पथराव के बाद गांव में भारी तनाव, चार आरोपी गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 14/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • वकील की घर में घुसकर गोली मारकर हत्या, घटना से इलाके में दहशत
  • राशिफल 15 जून
  • रोडवेज बस और बुलेट की भिड़ंत, महिला समेत तीन गंभीर घायल
  • सार्वजनिक स्थान पर हंगामा कर रहे दो लोगों को चौखुटिया पुलिस ने पकड़ा
  • जागेश्वर धाम में यातायात और श्रद्धालुओं की सुविधा को लेकर टैक्सी यूनियनों के साथ बैठक
  • महंगाई और स्मार्ट मीटर के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.