Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • मंत्री अग्रवाल ने ली सिंचाई विभाग के अधिकारियों की बैठक
  • देहरादून

मंत्री अग्रवाल ने ली सिंचाई विभाग के अधिकारियों की बैठक

RNS INDIA NEWS 14/02/2023
rns featured image new

ऋषिकेश। शहरी विकास मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने सिंचाई विभाग के अधिकारियों की बैठक ली। अधिकारियों से गौहरीमाफी और खदरी में होने वाले बाढ़ सुरक्षा कार्यों की जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों को बाढ़ नियंत्रण कार्य में गुणवत्ता का ध्यान रखने के निर्देश दिए। मंगलवार को कैंप कार्यालय में हुई बैठक में विभागीय अधिकारियों ने बताया कि गौहरी माफी में बाढ़ सुरक्षा के तहत धरना स्थल से गंगा लहरी तक करीब एक किमी की लंबाई में साढ़े सात करोड़ की लागत से बाढ़ सुरक्षा दीवार बनाई जानी है। खदरी में साढ़े तीन करोड़ रुपये की लागत से करीब आधा किमी की लंबाई में सौंग नदी से बाढ़ सुरक्षा दीवार बनाई जानी है। मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने कहा कि गौहरी माफी और खदरी दोनों ही बाढ़ग्रस्त क्षेत्र हैं, मानसून के दौरान दोनों ही क्षेत्रों की जनता प्रभावित होती है। इसके लिए उनके स्तर से लगातार प्रयास किए गए। कहा कि जल्द ही गौहरीमाफी और खदरी में बाढ़ सुरक्षा दीवार के बनने से यहां के लोगों को राहत मिलेगी। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि छिद्दरवाला में निर्माणाधीन बाढ़ नियंत्रण कार्य की गुणवत्ता का निरीक्षण मौके पर जाकर किया जाए। मौके पर सिंचाई विभाग के अधीक्षण अभियंता आरके तिवारी, अधिशासी अभियंता बीसी उनियाल, सहायक अभियंता अनुभव नौटियाल आदि उपस्थित रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: बजट पर चर्चा कार्यक्रम हुआ आयोजित
Next: बाजार में खुले में बेचे जा रहे खाद्य पदार्थों की होगी जांच

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

25 लाख की ठगी करने के आरोपी दो साइबर ठग पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

उत्तराखण्ड में डेटा-लिंक्ड गवर्नेंस की दिशा में कदम, मुख्य सचिव ने कार्यशाला में गुणवत्तापूर्ण डेटा व तकनीक पर दिया जोर

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

बुजुर्ग के घर चोरी- नकदी और दस्तावेजों से भरा बैग गायब

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • खेत बचाओ अभियान के तहत वैज्ञानिकों ने किसानों को किया जागरूक
  • मांगों पर कार्रवाई नहीं हुई तो 29 जुलाई से फिर आंदोलन करेंगे गुरिल्ले
  • कोसी नदी में डूबने से दो युवकों की मौत, क्षेत्र में मचा हड़कंप
  • तहसील परिसर में शत्रु संपत्ति की ई-नीलामी को लेकर जागरूकता शिविर आयोजित
  • मासिक अपराध गोष्ठी में साइबर अपराध, यातायात और आपदा प्रबंधन पर फोकस
  • ग्राम विकास और उद्यमिता को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने के लिए सरकार प्रतिबद्ध
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.