Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • बजट पर चर्चा कार्यक्रम हुआ आयोजित
  • देहरादून

बजट पर चर्चा कार्यक्रम हुआ आयोजित

RNS INDIA NEWS 14/02/2023
rns featured image new

विकासनगर। भारतीय जनता पार्टी ने केंद्रीय बजट की खूबियों को आमजन तक पहुंचाने के लिए बजट पर चर्चा कार्यक्रम आयोजित किया। इस मौके पर पार्टी नेताओं ने पदाधिकारियों को बजट की बारीकियां बताईं। मंगलवार को विकासनगर के एक वेडिंग प्वाइंट में आयोजित बजट पर चर्चा कार्यक्रम में मुख्य वक्ता भाजपा प्रदेश प्रवक्ता सुरेश जोशी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत विश्व गुरु बनने की ओर अग्रसर है। यह बात विपक्ष को हजम नहीं हो रही है। इससे उनमें बौखलाहट मची हुई है। कहा कि केंद्र सरकार का आम बजट सामाजिक, आर्थिक तौर पर देश के हर वर्ग को ध्यान में रख कर पेश किया गया है। बजट में समाज के अंतिम व्यक्ति के सामाजिक, आर्थिक उत्थान का ध्यान रखा गया है। इसके साथ ही बजट में महिला सशक्तीकरण के लिए भी विशेष प्रावधान किए गए हैं। केंद्र सरकार देश की आधी आबादी को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने के लिए प्रतिबद्ध है। प्रदेश में हुए भर्ती घोटालों पर भाजपा प्रदेश प्रवक्ता ने कहा कि सरकार ने नकल पर कठोर कानून बनाया है, यह प्रदेश सरकार की बड़ी उपलब्धि है। उन्होंने कहा कि विपक्ष युवाओं को गुमराह कर रहा है, लेकिन भाजपा संगठन और प्रदेश सरकार युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ नहीं होने देगी। इस दौरान विधायक मुन्ना चौहान, नगर पालिका अध्यक्ष शांति जुवांठा, प्रदेश उपाध्यक्ष नीरू देवी, मंडल अध्यक्ष विपुल मूसला, खजान नेगी, विनोद कश्यप, अमित डबराल, संतोष रावत, सूरत सिंह, नीरज चौहान आदि मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: डेयरी विकास विभाग हरिद्वार के फील्ड कर्मचारियों ने मांगी पुरानी पेंशन
Next: मंत्री अग्रवाल ने ली सिंचाई विभाग के अधिकारियों की बैठक

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

25 लाख की ठगी करने के आरोपी दो साइबर ठग पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

उत्तराखण्ड में डेटा-लिंक्ड गवर्नेंस की दिशा में कदम, मुख्य सचिव ने कार्यशाला में गुणवत्तापूर्ण डेटा व तकनीक पर दिया जोर

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

बुजुर्ग के घर चोरी- नकदी और दस्तावेजों से भरा बैग गायब

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • सोनी बिनसर के पास कार खाई में गिरी, दो लोगों की मौत
  • कोसी नदी में डूबने से दो युवकों की मौत, क्षेत्र में मचा हड़कंप
  • तहसील परिसर में शत्रु संपत्ति की ई-नीलामी को लेकर जागरूकता शिविर आयोजित
  • खत्याड़ी की शत्रु संपत्तियों की 3 जुलाई को होगी ई-नीलामी
  • ग्राम विकास और उद्यमिता को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने के लिए सरकार प्रतिबद्ध
  • मांगों पर कार्रवाई नहीं हुई तो 29 जुलाई से फिर आंदोलन करेंगे गुरिल्ले
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.