Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • मनमर्जी का किराया वसूलने की शिकायत
  • देहरादून

मनमर्जी का किराया वसूलने की शिकायत

RNS INDIA NEWS 12/03/2022
rns featured image new

विकासनगर। जौनसार के पर्वतीय मार्गों पर चलने वाले छोटे यात्री वाहनों पर मनमर्जी का किराया वसूलने की स्थानीय लोगों ने शिकायत की है। ग्रामीणों का कहना है कि वाहनों पर रेट लिस्ट भी चस्पा नहीं की जा रही है। आरोप लगाया कि परिवहन विभाग भी मनमाने किराए के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं कर पा रहा है। स्थानीय ग्रामीण मोहन सिंह, कृपाल सिंह, माया राम, सूरत तोमर, नरेश राय, सुल्तान सिंह, आलम पंवार, दिनेश चौहान ने बताया कि कोविड काल में वाहनों में पचास प्रतिशत सवारी ले जाने का नियम लागू हुआ था, जिसके चलते किराए में वृद्धि की गई थी। अब वाहन पूरी क्षमता के अनुसार सवारियां बैठा रही हैं, लेकिन अभी भी कोविड काल के दौरान बढ़ा हुआ किराया ही लिया जा रहा है। बताया कि विकासनगर से कालसी तक के आठ किमी की दूरी पर तीस रुपये, साहिया से विकासनगर 28 किमी की दूरी पर 80 रुपये प्रति सवारी किराया वसूला जा रहा है। साहिया से कालसी की दूरी 19 किमी के सफर का किराया 60 रुपये और साहिया से चकराता 23 किमी की दूरी पर 80 रुपये प्रति सवारी किराया वसूला जा रहा है। बताया कि परिवहन विभाग से भी मनमाना किराया वसूले जाने की शिकायत की गई लेकिन वाहन चालकों की मनमानी पर परिवहन विभाग भी चुप्पी साधे हुए है। परिवहन कर अधिकारी एसके निरंजन ने बताया कि मानक से अधिक किराया वसूलने वाले वाहनों के खिलाफ नियमानुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: 5 किलो गांजे के साथ ऋषिकेश में हत्थे चढ़ा नशे का सौदागर
Next: फांसी के फंदे पर लटका मिला युवक का शव

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

जनता के विश्वास की जीत है नरेंद्रनगर का जनादेश, 50 सीटों के साथ लौटेगी भाजपा: सुबोध उनियाल

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

हिंदुत्व की रक्षा के लिए तीन बच्चे पैदा करें: तोगड़िया

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

श्रमिकों ने कंपनी पर वेतन भुगतान नहीं करने का लगाया आरोप

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • जनता के विश्वास की जीत है नरेंद्रनगर का जनादेश, 50 सीटों के साथ लौटेगी भाजपा: सुबोध उनियाल
  • हिंदुत्व की रक्षा के लिए तीन बच्चे पैदा करें: तोगड़िया
  • यूकेएसएसएससी परीक्षा की तैयारियों की समीक्षा, निष्पक्ष संचालन के दिए निर्देश
  • पुलिस पेंशन, पत्रकार भत्ता और एमएसपी गारंटी की मांग को लेकर भाकियू का प्रदर्शन
  • गुलदार की दस्तक से दहशत, वन विभाग ने बढ़ाई गश्त
  • हरिद्वार में हो रही थी इमरान हाशमी की फिल्म की शूटिंग की तैयारी, बोर्ड देख भड़के लोगों ने किया हंगामा
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.