Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • पिथौरागढ़
  • मनमाना किराया लिए जाने से भड़के दवा प्रतिनिधि
  • पिथौरागढ़

मनमाना किराया लिए जाने से भड़के दवा प्रतिनिधि

RNS INDIA NEWS 22/12/2020
rns featured image new

पिथौरागढ़। आलू, प्याज, टमाटर के भाव गिर चुके हैं। लाकडाउन के दौरान टैक्सियों में कम सवारियों के चलते बढ़ा हुआ किराया अभी भी यथावत है। मात्र पांच किमी का टैक्सियों से सफर करने पर बीस रुपया भाड़ा लिया जाता है। प्रशासन, पुलिस और परिवहन विभाग को दर्जनों मंचों से हुई शिकायत के बाद भी कोई कदम नहीं उठाए जाने से नाराज दवा प्रतिनिधियों ने प्रदर्शन करते हुए जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। जिसमें तत्काल दूरी को देखते हुए उचित भाड़ा तय करने या फिर जिले के सभी मार्गो पर रोडवेज, केमू की बसों के संचालन की मांग की है। दवा प्रतिनिधि संगठन के अध्यक्ष भुवन पांडेय के नेतृत्व में हुए प्रदर्शन में उन्होंने कहा कि लाकडाउन के दौरान जब टैक्सियों में तीन से चार ही सवारी बैठनी थी तक टैक्सी संचालकों द्वारा भाड़ा दो से चार गुना बढ़ाया था। इधर अब यह नियम हट चुका है। कोरोना की गाइडलाइन को दरकिनार कर टैक्सियां ओवरलोड सवारियां ले जा रही हैं और किराया अभी भी दो से तीन गुना वसूला जा रहा है। शिकायत करने पर न तो पुलिस और नही परिवहन विभाग कार्यवाही कर रहे हैं। दवा प्रतिनिधियों ने कहा कि नगर के निकट के वड्डा जाजरदेवल तक चलने वाली टैक्सियां तो सवारी देखते ही बीच सडक़ पर ब्रेक लगा देते हैं। जिसके चलते पीछे से आने वाले वाहन टकरा रहे हैं और आए दिन लोग घायल हो रहे हैं। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि एक तरफ पुलिस सडक़ सुरक्षा अभियान चलाती है दूसरी तरफ पुलिस के सामने ही वाहनों का संचालन पूरी तरह नियमों की धज्जियां उड़ा रहा है। उन्होंने जिलाधिकारी से जिले की अधिकांश सडक़ों पर रोडवेज और केमू की बसों के संचालन की मांग की है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: बच्ची से दरिंदगी के आरोपियों को फांसी देने की मांग
Next: 31 तक होंगे निशुल्क प्रशिक्षण के फॉर्म जमा

Related Post

rns featured image new
  • पिथौरागढ़

बेरीनाग में महिला सम्मेलन का आयोजन हुआ

RNS INDIA NEWS 24/05/2026 0
rns featured image new
  • पिथौरागढ़

वंचित राज्य आंदोलनकारियों की सूची जारी करने की मांग

RNS INDIA NEWS 17/05/2026 0
rns featured image new
  • पिथौरागढ़

नाबालिग की पहचान उजागर करने वालों पर वैधानिक कार्रवाई शुरू

RNS INDIA NEWS 08/05/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 25 जून
  • स्याना चट्टी में निर्माणाधीन बैली ब्रिज की गुणवत्ता पर उठाए सवाल
  • बढ़े बिजली बिलों पर भड़के चौड़ा के ग्रामीण
  • वित्तीय अनुशासन के लिए डीडीओ व वित्त अधिकारियों की कार्यशाला आयोजित
  • समूह ‘ग’ परीक्षाओं की तैयारी के लिए निःशुल्क कोचिंग शुरू
  • अल्मोड़ा में मानसून पूर्व तैयारियों की समीक्षा, प्रभारी सचिव ने रिस्पांस टाइम घटाने पर दिया जोर
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.