Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • मंगलवार को जिला संगठन प्रभारी नारायण पाल लेंगे अल्मोड़ा में कांग्रेसजनों की बैठक: पीताम्बर पान्डेय
  • अल्मोड़ा

मंगलवार को जिला संगठन प्रभारी नारायण पाल लेंगे अल्मोड़ा में कांग्रेसजनों की बैठक: पीताम्बर पान्डेय

RNS INDIA NEWS 19/09/2021
default featured image

अल्मोड़ा। आज प्रेस को जारी एक बयान में जिला कांंग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पीताम्बर पान्डेय ने बताया कि जिला कांंग्रेस कमेटी की एक आवश्यक बैठक 21 सितम्बर 2021 मंगलवार को प्रातः 11 बजे से जिला कांंग्रेस कार्यालय अल्मोड़ा में आयोजित की गयी है। बैठक में प्रदेश कांंग्रेस कमेटी द्वारा नियुक्त जिला संगठन प्रभारी पूर्व विधायक नारायण पाल सिंह एवं सह प्रभारी विनोद कोरंगा भाग लेंगे। उनके द्वारा जनपद कांंग्रेस अंतर्गत कांंग्रेस संगठन एवं संगठन के कार्यों की समीक्षा कर मार्गदर्शन किया जाएगा। बैठक में कांंग्रेस संगठन, बूथ कमेटियों के गठन, कांंग्रेस के सदस्यता अभियान पर चर्चा की जाएगी। उन्होंने बताया कि प्रभारी के द्वारा यह अपेक्षा की गयी है कि उक्त बैठक में जिला कांंग्रेस कमेटी के सभी पदाधिकारी, जनपद अंतर्गत सभी पी०सी०सी० सदस्य, विधायक, पूर्व विधायक, प्रदेश कांंग्रेस पदाधिकारियों, नगर एवं ब्लाक कांंग्रेस कमेटी के सभी अध्यक्षों, कांंग्रेस संगठन के सभी फ्रन्टलों महिला, सेवादल, यूथ कांंग्रेस, एन एस यू आई, विधि प्रकोष्ठ, अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ, इंटक तथा अन्य सभी संगठओं के जिलाध्यक्ष तथा विधानसभा, ब्लाक अध्यक्षों को आवश्यक रूप से प्रतिभाग कर अपने सुझावों को लिखित या मौखिक रूप से अवगत करायेंगे। कांंग्रेस जिलाध्यक्ष पीताम्बर पान्डेय ने सभी से यथासमय बैठक में उपस्थित रहने की अपील की है। जिलाध्यक्ष ने आगे बताया कि 21 सितम्बर को ही दोपहर 2 बजे से जिला कांंग्रेस कार्यालय अल्मोड़ा में प्रदेश चुनाव प्रबन्धन समिति के अल्मोड़ा प्रभारी मनोहर आर्य द्वारा चुनाव प्रबन्धन सम्बन्धित बैठक ली जाएगी। जिसमें आगामी विधानसभा चुनाव 2022 के चुनाव प्रबन्धन के सम्बन्ध में सुझाव लिखित अथवा मौखिक रूप से लिए जाएंगें। उन्होंने अल्मोड़ा कांंग्रेस अंतर्गत जिला कार्यकारिणी के पदाधिकारियों, नगर/ब्लाक कांंग्रेस कमेटियों के अध्यक्षों, कांंग्रेस फ्रन्टल के सभी जिलाध्यक्षों एवं ब्लाक/विधानसभा अध्यक्षों से आवश्यक रूप से उक्त बैठक में भाग लेने की अपील की है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: विजय कर्नाटक बने ज़िला महासचिव कांग्रेस सोशल मीडिया विभाग परवादून
Next: हड़ताल के बाद बागेश्वर के गल्ला विक्रेता देहरादून रवाना

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

खेत बचाओ अभियान के तहत वैज्ञानिकों ने किसानों को किया जागरूक

RNS INDIA NEWS 23/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

मांगों पर कार्रवाई नहीं हुई तो 29 जुलाई से फिर आंदोलन करेंगे गुरिल्ले

RNS INDIA NEWS 23/06/2026 0
IMG-20260623-WA0007~2_11zon
  • अल्मोड़ा

कोसी नदी में डूबने से दो युवकों की मौत, क्षेत्र में मचा हड़कंप

RNS INDIA NEWS 23/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • खेत बचाओ अभियान के तहत वैज्ञानिकों ने किसानों को किया जागरूक
  • मांगों पर कार्रवाई नहीं हुई तो 29 जुलाई से फिर आंदोलन करेंगे गुरिल्ले
  • कोसी नदी में डूबने से दो युवकों की मौत, क्षेत्र में मचा हड़कंप
  • तहसील परिसर में शत्रु संपत्ति की ई-नीलामी को लेकर जागरूकता शिविर आयोजित
  • मासिक अपराध गोष्ठी में साइबर अपराध, यातायात और आपदा प्रबंधन पर फोकस
  • ग्राम विकास और उद्यमिता को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने के लिए सरकार प्रतिबद्ध
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.