Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • मंगलौर में भाजपा ने निकाय चुनाव को लेकर किया मंथन
  • हरिद्वार

मंगलौर में भाजपा ने निकाय चुनाव को लेकर किया मंथन

RNS INDIA NEWS 06/12/2024
rns featured image new

रुड़की(आरएनएस)। भाजपा ने निकाय चुनाव के प्रभारी नियुक्त कर दिए हैं। मंगलौर भाजपा के निकाय चुनाव प्रभारी अनीश गौड़ का मंगलौर पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। उन्होंने कहा कि उपचुनाव की तर्ज पर ही भाजपा मंगलौर नगर पालिका का चुनाव अभी लड़ने जा रही है। मंगलौर में आने वाला अध्यक्ष भाजपा का ही होगा। मंगलौर के नगर निकाय प्रभारी बनाए गए अनीश गौड़ का शुक्रवार को प्रदेश उपाध्यक्ष जमीर हसन अंसारी के कार्यालय पर जोरदार स्वागत किया गया। उन्होंने कहा कि उपचुनाव में मामूली अंतर से ही कांग्रेस प्रत्याशी की जीत हुई है। निकाय चुनाव में भाजपा अन्य दलों का सूपड़ा साफ कर मंगलौर में अपना परचम लहराएगी। अब तक नगर पालिका के अध्यक्षों का जनता से कोई सरोकार नहीं रहा है और उनके द्वारा विकास के नाम पर मंगलौर को पीछे धकेला गया है। भाजपा ही सभी धर्मों, वर्गों तथा क्षेत्रों का विकास कर सकती है। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से एकजुटता के साथ निकाय चुनाव की तैयारी में जुटने की अपील की है। अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष जमीर हसन अंसारी ने कहा कि मंगलौर में इस बार कमल खिलने जा रही है। सभी कार्यकर्ता एकजुटता के साथ पार्टी के प्रत्याशी को जीताने का कार्य करेंगे। उन्होंने कहा कि भाजपा में ही सभी वर्गों का हित सुरक्षित है। अन्य पार्टिया मुस्लिम समाज को धोखा दे रही है। इस अवसर पर डॉ मधु सिंह, मास्टर नागेंद्र कुमार, सुशील राठी, अफजाल अली, अनीस अहमद, जमीर हसन अंसारी, सरफराज अहमद, युसूफ मलिक, कुर्बान अली, इरशाद अंसारी व अजय जैन आदि उपस्थित रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: ठिठुरन में गन्ने की छिलाई को नहीं मिल रहे मजदूर
Next: अल्मोड़ा: स्वच्छता संकल्प यात्रा पहुंची जाखनदेवी, किया जागरूक

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

सार्वजनिक स्थान पर अश्लील हरकतें करती पांच महिलाएं गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 09/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

टूरिस्ट बस और कार की टक्कर के बाद विवाद मारपीट में बदला

RNS INDIA NEWS 09/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

सोमवती अमावस्या पर रेलवे का तोहफा, जम्मू से हरिद्वार के लिए चलेगी स्पेशल ट्रेन

RNS INDIA NEWS 09/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 10 जून
  • आरटीओ दफ्तर के बाहर नो-पार्किंग में खड़े 29 वाहनों का चालान, सात सीज
  • सार्वजनिक स्थान पर अश्लील हरकतें करती पांच महिलाएं गिरफ्तार
  • निर्मला सीतारमण का फर्जी वीडियो दिखा सीनियर सिटीजन से 30 लाख ठगे
  • शटडाउन नहीं मिलने से लाइनमैन की करंट लगने से मौत, परिजनों में आक्रोश
  • टूरिस्ट बस और कार की टक्कर के बाद विवाद मारपीट में बदला
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.