Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • मंगेतर ही निकला युवती का हत्यारा, युवती के अवैध सम्बन्ध बने वजह
  • हरिद्वार

मंगेतर ही निकला युवती का हत्यारा, युवती के अवैध सम्बन्ध बने वजह

RNS INDIA NEWS 18/05/2024
rns featured image new

रुड़की(आरएनएस)। पुलिस ने शनिवार को बुग्गावाला थाना क्षेत्र के जंगल में हुई युवती की हत्या के मामले का खुलासा करते हुए आरोपी को कोर्ट में पेश कर दिया है। भगवानपुर थाना प्रभारी निरीक्षक सूर्यभूषण नेगी ने शनिवार को युवती की हत्या का खुलासा करते हुए बताया कि 13 अप्रैल को मोहर्रम अली ने पुलिस को तहरीर देकर बताया था कि उनकी पुत्री अपनी सहेली के यहां जाने की बात कहकर घर से निकली थीं, लेकिन वापस नहीं लौटी। इस पर पुलिस ने युवती की गुमशुदगी दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी। बताया कि बीती 15 मई को बुग्गावाला थाना क्षेत्र के जंगल में एक युवती का शव मिला। जिसकी पहचान खेलड़ी गांव निवासी युवती शोकिना के रूप में हुई थी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमे में हत्या की धराओं में बढ़ोतरी कर मामले की जांच शुरू कर दी थी। इसके बाद पुलिस ने मोबाइल नंबरों के आधार पर युवती के होने वाले मंगेतर शहराज निवासी खेलड़ी को हिरासत में लेकर पूछताछ की। जिसमें उसने बताया कि सगाई के बाद युवती के किसी और से अवैध संबंधों की जानकारी मिलने पर उसने 13 अप्रैल को युवती को जंगल में ले जाकर चुन्नी से गला दबाकर उसकी हत्या कर दी और शव को मिट्टी में दबा दिया था। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश कर दिया है। पुलिस टीम में वरिष्ठ उप निरीक्षक प्रमोद कुमार, उप निरीक्षक प्रदीप चौहान, कांस्टेबल उबैदुल्लाह, दीपक ममगाईं, राहुल कुमार आदि मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: पूर्व सैनिक के घर से 55 तोला सोना, एक किलो चांदी चोरी
Next: करोड़ों की संपत्ति पर निगम ने चस्पा किया नोटिस

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

पुलिस पेंशन, पत्रकार भत्ता और एमएसपी गारंटी की मांग को लेकर भाकियू का प्रदर्शन

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

हरिद्वार में हो रही थी इमरान हाशमी की फिल्म की शूटिंग की तैयारी, बोर्ड देख भड़के लोगों ने किया हंगामा

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

यूकेएसएसएससी की स्नातक परीक्षा 14 जून को, हरिद्वार के 53 केंद्रों पर बैठेंगे अभ्यर्थी

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • सराईखेत रोड पर पलटी कार, पुलिस ने तीन लोगों को सुरक्षित निकाला
  • रेलवे में नौकरी लगाने के नाम पर 2.50 लाख की ठगी
  • धनगढ़ी पुल पर यातायात शुरू, बरसात में आवागमन की समस्या से मिलेगी राहत
  • ‘कम तेल की थाली, स्वस्थ भारत की खुशहाली’ अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम
  • पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर निकली पेंशन न्याय यात्रा
  • पत्नी के ऑपरेशन के लिए पति गए अस्पताल, चोरों ने खंगाल दिया घर
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.