Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • रुद्रप्रयाग
  • मंदाकिनी नदी में गिरी कार , दो लोगों की मौत, एक लापता, एक घायल
  • रुद्रप्रयाग

मंदाकिनी नदी में गिरी कार , दो लोगों की मौत, एक लापता, एक घायल

RNS INDIA NEWS 12/08/2020
rns featured image new

रुद्रप्रयाग। रुद्रप्रयाग-गौरीकुंड हाईवे पर बुधवार को एक कार हादसे का शिकार हो गई। कार अचानक अनियंत्रित होकर मंदाकिनी नदी में जा गिरी। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। वहीं, एक व्यक्ति घायल हो गया। साथ ही वाहन चालक अभी लापता है। प्राप्त जानकारी के अनुसार सुबह रुद्रप्रयाग से नारी-खतेणा गांव के लिए निकली एक स्कार्पियो गाड़ी गौरीकुंड मार्ग पर जिला मुख्यालय से कुछ दूरी पर लगभग 200 मीटर आगे दुर्घटनाग्रस्त होकर नदी में जा गिरी। वाहन में चार लोग सवार थे। हादसा होते ही मौके पर दो लोगों की मौत हो गई। वाहन और चालक का कोई पता नहीं लग पाया है। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी। पुलिस और एसडीआरएफ की टीम ने मौके पर जाकर रेस्क्यू अभियान चलाया। लेकिन तब तक मीनाक्षी सजवाण और अलका असवाल की मौत हो गई थी। वहीं, अर्जुन सिंह घायल था। चालक राकेश सिंह अभी भी लापता है। मौके पर मौजूद लोगों ने घटना के दो घंटे बाद रेस्क्यू शुरू करने पर रोष जताया। इस दौरान उन्होंने सडक़ पर बैठकर सरकारी तंत्र के खिलाफ नारेबाजी भी की। उनका कहना था कि अगर समय पर रेस्क्यू होता तो मृतकों की जान बचाई जा सकती थी।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: पीएम कल ‘पारदर्शी कराधान-ईमानदार का सम्मान’ के लिए प्लेटफॉर्म करेंंगे लॉन्च
Next: मौसम विभाग ने किया देहरादून सहित नौ जिलों में भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी

Related Post

rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

केदारनाथ रोपवे से रोजगार छिनने का डर, 19 को महापंचायत

RNS INDIA NEWS 12/07/2026 0
rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

दो स्कूलों में तोड़फोड़, स्मार्ट टीवी समेत सरकारी संपत्ति को पहुंचाया नुकसान, पुलिस जांच में जुटी

RNS INDIA NEWS 11/07/2026 0
rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

तेजी से बढ़ा अलकनंदा का जलस्तर, रुद्रप्रयाग में डूबी शिव मूर्ति, श्रीनगर में घाट तक पहुंचा पानी

RNS INDIA NEWS 06/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 16 जुलाई
  • सफाई कर्मचारियों के आमरण अनशन को पार्षदों का समर्थन
  • नाबार्ड के 45वें स्थापना दिवस पर गौ-सदन में हुआ पौधरोपण
  • एसएसजे विश्वविद्यालय में ‘वीरांगना फेस्ट’ का आयोजन, एनसीसी कैडेट्स को मिली नई रैंक
  • हरेला पर्व के पूर्व दिवस पर बल्ढौटी वन क्षेत्र में हुआ पौधारोपण
  • काशीपुर से लापता युवती 10 दिन बाद अजमेर से सकुशल बरामद
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.