Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • मामूली कहासुनी में सगे भाई की चाकू से गोदकर की हत्या, आरोपी फरार
  • हरिद्वार

मामूली कहासुनी में सगे भाई की चाकू से गोदकर की हत्या, आरोपी फरार

RNS INDIA NEWS 21/02/2022
rns featured image new

रूड़की। पड़ोसी के घर बच्चे को जन्मदिन पार्टी में ले जाने को लेकर कहासुनी में भाई ने दूसरे भाई की चाकू से गोदकर हत्या कर दी। इसके बाद आरोपी फरार हो गया। तहरीर के आधार पर पुलिस ने हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। मानकपुर आदमपुर निवासी सुधीर अपने भाई राजेश उर्फ बॉबी के बच्चे को पड़ोसी के यहां रविवार रात को जन्मदिन की पार्टी में लेकर गया था। सुधीर रात को बच्चे के साथ वापस घर पहुंचा तो राजेश ने उसे बच्चे को रात को जन्मदिन पार्टी में ले जाने को लेकर टोक दिया। इसको लेकर दोनों के बीच कहासुनी हो गयी। विवाद इतना बढ़ गया कि राजेश उर्फ बॉबी ने घर में रखा चाकू उठाकर अपने सगे भाई सुधीर को चाकुओं से गोद डाला। वह तब तक चाकू से वार करता रहा, जब तक वह मर नहीं गया। छोटे भाई सुशील ने थाने में तहरीर देकर आरोपी भाई राजेश उर्फ बॉबी को नामजद कर हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है। थानाध्यक्ष विनोद थपलियाल का कहना है कि मृतक सुधीर का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। उसके छोटे भाई सुशील कुमार की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। हत्या के बाद से आरोपी फरार है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: उन्नाव में चुनावी मंच पर बीजेपी नेता ने पीएम मोदी के छुए पैर
Next: साइबर ठगों से दूर कानून के लंबे हाथ

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

सार्वजनिक स्थान पर अश्लील हरकतें करती पांच महिलाएं गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 09/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

टूरिस्ट बस और कार की टक्कर के बाद विवाद मारपीट में बदला

RNS INDIA NEWS 09/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

सोमवती अमावस्या पर रेलवे का तोहफा, जम्मू से हरिद्वार के लिए चलेगी स्पेशल ट्रेन

RNS INDIA NEWS 09/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 10 जून
  • आरटीओ दफ्तर के बाहर नो-पार्किंग में खड़े 29 वाहनों का चालान, सात सीज
  • सार्वजनिक स्थान पर अश्लील हरकतें करती पांच महिलाएं गिरफ्तार
  • निर्मला सीतारमण का फर्जी वीडियो दिखा सीनियर सिटीजन से 30 लाख ठगे
  • शटडाउन नहीं मिलने से लाइनमैन की करंट लगने से मौत, परिजनों में आक्रोश
  • टूरिस्ट बस और कार की टक्कर के बाद विवाद मारपीट में बदला
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.