Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल
  • ममता की हत्या सोची समझी साजिश !? जल्द होगा ममता हत्याकांड का खुलासा
  • नैनीताल

ममता की हत्या सोची समझी साजिश !? जल्द होगा ममता हत्याकांड का खुलासा

RNS INDIA NEWS 06/11/2022
rns featured image new

हल्द्वानी। पुलिस कर्मी की पत्नी ममता बिष्ट हत्याकांड में हर रोज नए तथ्य सामने आ रहे हैं। यही कारण है कि पुलिस हत्याकांड के खुलासे को लेकर आश्वस्त है। संभवत पुलिस सोमवार को हत्याकांड का खुलासा कर सकती है। ममता हत्याकांड के बाद से शहर भर में हड़कंप मचा हुआ है। हर किसी की जुबान में जघन्य हत्याकांड की चर्चाएं हैं। लोग अपने-अपने तरीके से हत्याकांड के कारण भी बता रहे हैं। पुलिस पहले हत्याकांड को लूट के नजरिये से देख रही थी। वहीं हत्या को गैर इरादतन मानकर भी जांच कर रही थी। लेकिन जांच के आगे बढ़ने के साथ पुलिस का नजरिया भी बदल गया है। पुलिस सूत्रों की मानें तो ममता की हत्या सोची समझी साजिश के तहत की गई है। हत्याकांड में मजदूर का सहारा लिया गया।
पुलिस के मुताबिक कातिल को घर के हर कोने की जानकारी थी। इसके अलावा कातिल को ज्वेलरी दूसरी मंजिल के लॉकर में रखी होने का भी पता था। इन सभी बातों से पुलिस मान रही है कि कातिल ममता के करीबियों में से एक था। इसीलिए उसने बड़े ही शातिराना अंदाज में उसकी हत्या कर दी । ममता की हत्या के बाद कातिल ने लॉकर तोड़ा और जेवर नगदी को बाहर निकाल लिया, जिससे लगे की वारदात को अंजाम लूट के मकसद से दिया गया है, लेकिन कातिल ने ज्वेलरी को छोड़ फरार होकर पुलिस के लिए जांच का विषय छोड़ दिया।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: ई-रिक्शा चोरी मामले में युवक गिरफ्तार
Next: मंगलौर में वन विभाग ने मगरमच्छ पकड़ा

Related Post

rns featured image new
  • नैनीताल

भिड़ंत के बाद खाई में गिरी टैक्सी और बुलेट, एक घायल

RNS INDIA NEWS 12/07/2026 0
rns featured image new
  • नैनीताल

रामगाड़ के पास भू-धंसाव से नदी में समाया अल्मोड़ा हाईवे का एक हिस्सा

RNS INDIA NEWS 12/07/2026 0
rns featured image new
  • नैनीताल

रामनगर, नैनीताल और हल्द्वानी के चार अपराधी छह माह के लिए जिलाबदर

RNS INDIA NEWS 11/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • इलेक्ट्रिक बस सेवा ठप होने से यात्रियों को उठानी पड़ी भारी परेशानी
  • श्रीदेव सुमन विवि को जल्द नए कुलपति मिलने की उम्मीद
  • केदारनाथ रोपवे से रोजगार छिनने का डर, 19 को महापंचायत
  • आर्थिक तंगी का हवाला देकर बेच रहा था नशीले इंजेक्शन, पुलिस अब पूरे नेटवर्क की तलाश में जुटी
  • पति से विवाद में महिला ने गंगनहर में लगाई छलांग
  • महिला आरक्षण बिल बिना शर्त लागू करने की उठी जोरदार मांग
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.