Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • मालवीय घाट पर पुलिस ने गंगा में मूर्ति विसर्जित करने से रोका
  • हरिद्वार

मालवीय घाट पर पुलिस ने गंगा में मूर्ति विसर्जित करने से रोका

RNS INDIA NEWS 31/08/2025
rns featured image new

हरिद्वार(आरएनएस)।  हरकी पैड़ी के पास मालवीय घाट पर कुछ लोग भगवान गणेश की मूर्ति का विसर्जन करने पहुंचे। इस दौरान घाट पर तैनात पुलिसकर्मियों ने उन्हें रोक दिया और मूर्ति विसर्जन करने से मना किया। इस दौरान उन्हें गंगा में मूर्ति विसर्जित न करने की सख्त हिदायत भी दी गई। गणेश उत्सव की धूम हरिद्वार में भी देखने को मिल रही है। जगह-जगह गणपति बप्पा की प्रतिमाओं की स्थापना की गई है और भक्त श्रद्धा से पूजा अर्चना में जुटे हैं। रविवार को कुछ लोग हरकी पैड़ी पहुंचे और सीधा गंगा में मूर्ति का विसर्जन करने लगे। घाट पर तैनात पुलिसकर्मी तुरंत लोगों के पास पहुंचे और उन्हें गंगा में मूर्ति विसर्जित करने से मना कर दिया। जिद पर अड़े लोगों के साथ पुलिस सख्ती से पेश आई। गौरतलब है कि नगर निगम प्रशासन ने भी गंगा की स्वच्छता बनाए रखने के लिए सख्ती दिखाई है और मूर्ति विसर्जित की व्यवस्था बैरागी कैंप में की है। बाकायदा सोशल मीडिया के माध्यम से लोगों से निर्धारित स्थान पर ही मूर्ति विसर्जित की अपील भी की जा रही है। लेकिन फिर भी कुछ लोग नियमों का पालन नहीं कर रहे हैं। नगर आयुक्त नंदन कुमार ने कहा कि गंगा की निर्मलता और स्वच्छता बनाए रखना हम सबकी जिम्मेदारी है। मूर्ति विसर्जन के लिए बैरागी कैंप में विशेष व्यवस्था की गई है। श्रद्धालु उसी स्थान पर मूर्ति विसर्जन करें। निगम की ओर से घाटों के पास फ्लेक्स बोर्ड लगाए जा रहे हैं, जिन पर निर्धारित स्थल की जानकारी दी जा रही है। गंगा की पवित्र धारा में प्लास्टर ऑफ पेरिस की मूर्तियां और अन्य हानिकारक सामग्री डालने से प्रदूषण बढ़ता है। ऐसे में श्रद्धालुओं का सहयोग बेहद जरूरी है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: बाजपुर में बिना रजिस्ट्रेशन के चल रहे दो अस्पताल सील
Next: अभद्र भाषा का विरोध, भाजपा ने फूंका कांग्रेस का पुतला

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

संघ शिक्षा वर्ग में सेवा प्रदर्शनी का उद्घाटन, सेवा कार्यों से परिचित हुए शिक्षार्थी

RNS INDIA NEWS 02/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

शादी से चार दिन पहले युवती लापता, पुलिस ने शुरू की तलाश

RNS INDIA NEWS 02/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

ढंडेरा में नगर पंचायत ने अतिक्रमण हटवाया, सात दुकानदारों के चालान

RNS INDIA NEWS 02/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • विश्व पर्यावरण दिवस पर चलेगा ‘स्वच्छ गांव, सुरक्षित जलवायु’ अभियान
  • 15 जून तक चलेगा जल उत्सव पखवाड़ा, ग्राम स्तर पर होंगे जल संरक्षण कार्यक्रम
  • विद्यालयों में योग शिविरों के माध्यम से बच्चों को स्वास्थ्य के प्रति किया जा रहा जागरूक
  • कोट्यूड़ा में किसानों को प्राकृतिक खेती और फसल विविधीकरण की दी जानकारी
  • कसार देवी में हरित योग कार्यक्रम आयोजित, 85 लोगों ने किया योगाभ्यास
  • वीवीआईपी दौरे को लेकर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी, जिलेभर में सघन जांच अभियान
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.