Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • टिहरी
  • मलवा आने से ऋषिकेश-बदरीनाथ हाईवे तोता घाटी के पास बंद
  • टिहरी

मलवा आने से ऋषिकेश-बदरीनाथ हाईवे तोता घाटी के पास बंद

RNS INDIA NEWS 18/06/2021
rns featured image new

नई टिहरी। भारी बारिश के चलते ऋषिकेश-बदरीनाथ हाईवे तोता घाटी के पास बाधित हो गया। पहाड़ी से अचानक हाईवे पर आये चट्टानी मलबे से वाहनों की आवाजाही पूरी तरह बाधित हो गई। एनएच की ओर से मलबा हटाने के लिए जेसीबी व पोकलैंड मशीनों को लगाया है। शुक्रवार सुबह से हो रही बारिश के कारण ऋषिकेश-बदरीनाथ हाईवे पर तोता घाटी के पास करीब सुबह साढ़े 11 बजे अचानक पहाड़ी से भारी चट्टानी मलबा आ गिरा। गनीमत यह रही उस समय वहां से कोई वाहन नहीं गुजर रहा था। हाईवे पर कई मीटर तक मलबा आने से हाईवे के दोनों ओर वाहन फंस गये। देवप्रयाग थाना प्रभारी महिपाल सिंह रावत ने बताया कि तोताघाटी के पास मलबा आने की सूचना के बाद पुलिस ने देवप्रयाग से ऋषिकेश ओर जाने वाले वाहनों को चाका-गजा-खाडी सडक़ से होते ऋषिकेश के लिए डायवर्ट कर दिया। श्रीनगर की ओर से आने वाले वाहनों को मलेथा होकर ऋषिकेश की ओर भेजा जा रहा है। ऋषिकेश से पहाड़ की और जाने वाले वाहनों को फिलहाल मुनिकीरेती में रोक दिया गया है। एनएच द्वारा तोताघाटी में मलबा हटाने के लिये जेसीबी और पोकलैंड मशीन को लगाया गया है, लगातार बारिश होने के कारण मलबा हटाने में दिक्कतें आ रही हैं, बारिश के कारण पहाड़ी से मलबा आने का सिलसिला जारी है। हाईवे बाधित होने से लोगों को दिक्कतें उठानी पड़ रही हैं। बारिश बंद होते ही मलबा हटाने के कार्य में तेजी लाई जाऐगी। राजमार्ग के बाधित होने से देवप्रयाग में भी वाहनों की कतार लग गई है। मौके पर पुलिस टीम को भेज दिया गया है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: बारिश से गंगा के जलस्तर में हुई बढ़ोत्तरी
Next: गुलदार को आदमखोर घोषित करने की मांग

Related Post

rns featured image new
  • टिहरी

डालगांव जूनियर हाईस्कूल भवन के हाल, लकड़ी की टेक पर टिकी है छत

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0
rns featured image new
  • टिहरी

भीम आर्मी के विरोध में चौंधार पहुंचे प्रतापनगर के लोग

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0
rns featured image new
  • टिहरी

सड़क डामरीकरण के लिए निविदा जारी होने के बाद भी काम शुरू नहीं

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 25 जून
  • स्याना चट्टी में निर्माणाधीन बैली ब्रिज की गुणवत्ता पर उठाए सवाल
  • बढ़े बिजली बिलों पर भड़के चौड़ा के ग्रामीण
  • वित्तीय अनुशासन के लिए डीडीओ व वित्त अधिकारियों की कार्यशाला आयोजित
  • समूह ‘ग’ परीक्षाओं की तैयारी के लिए निःशुल्क कोचिंग शुरू
  • अल्मोड़ा में मानसून पूर्व तैयारियों की समीक्षा, प्रभारी सचिव ने रिस्पांस टाइम घटाने पर दिया जोर
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.