Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • माल रोड दलदल में तब्दील, विभाग बना बेपरवाह
  • अल्मोड़ा

माल रोड दलदल में तब्दील, विभाग बना बेपरवाह

RNS INDIA NEWS 04/03/2024
rns featured image new

अल्मोड़ा(आरएनएस)। जाखनदेवी क्षेत्र में सीवर लाइन के अधूरे काम ने लोगों की मुसीबत बढ़ा दी है। बारिश से कीचड़ से लबालब सड़क दलदल में तब्दील हो गई है। कीचड़ में वाहन नहीं निकल पा रहे हैं। पैदल चलना भी मुश्किल हो गया है। जिस कारण लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। दोपहिया वाहन चालक, पैदल लोग कीचड़ में रपटकर चोटिल हो रहे हैं।  क्षेत्र लोगों ने समस्या से निजात दिलाने की मांग की है। नगर की माल रोड में शिखर तिराहे से जाखनदेवी तक सीवर लाइन बिछाने का काम चल रहा था। यह काम जनवरी माह की शुरुआत से शुरू हुआ था, विगत माह कार्य पूर्ण बताकर सड़क आधी अधूरी हालत में छोड़ दी गई। सीवर लाइन, चैम्बर के लिए सड़क खोद रखी है, जिससे लोगों को भारी परेशानियां झेलनी पड़ रही हैं। हल्की बारिश में सड़क दलदल में तब्दील हो जा रही है, जिस कारण लोगों का घरों से बाहर निकलना मुश्किल हो रहा है। लोगों का कहना है कि सुविधा एवं विकास के लिए सीवर के काम होने जरूरी हैं, लेकिन काम करने का जो तरीका वह बहुत गलत है। दो माह से सड़क खुदी है लेकिन काम पूरा नहीं हुआ है। विगत 2-3 दिन से हुई बारिश हुई जिससे खुदाई की मिट्टी बारिश के बाद कीचड़ में तब्दील हो जा रही है, जिससे कारण लोगों को आवाजाही में भारी परेशानी झेलनी पड़ रही है। लोग कई बार कार्यदायी संस्था जल निगम के अधिकारियों के समक्ष अपनी समस्या रख चुके हैं, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है। बताते चलें कि सीवर लाइन बिछाने के काम के दौरान एक व्यक्ति की लापरवाही के चलते मौत हो गई थी। विभाग का उदासीन रवैया जनता के लिए दुखदाई होता जा रहा है। जाने कब विभाग कुम्भकर्णी नींद से जागेगा और जनता की सुनेगा।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: देश के सबसे कठोर ‘दंगारोधी’ कानून पर धामी सरकार की मुहर
Next: कर्मचारियों की समस्याएं हल करने की मांग उठाई

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

एसएसबी महानिरीक्षक ने किया अल्मोड़ा क्षेत्रक मुख्यालय का वार्षिक निरीक्षण

RNS INDIA NEWS 09/07/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

20 एवं 25 सूत्रीय कार्यक्रमों की समीक्षा, समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण लक्ष्य पूर्ति के निर्देश

RNS INDIA NEWS 09/07/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

लोक कलाकारों की समस्याओं पर मंथन, मानदेय वृद्धि और लंबित भुगतान जल्द जारी करने की मांग

RNS INDIA NEWS 09/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • चढ़ावे में हेराफेरी के आरोपी का पूरा चिट्ठा खंगालने में जुटी पुलिस
  • स्मार्ट मीटर का विरोध करने पर कांग्रेसी नेता पर केस दर्ज
  • आशाओं ने 18 हजार वेतन और राज्य कर्मचारी का दर्जा मांगा
  • एसएसबी महानिरीक्षक ने किया अल्मोड़ा क्षेत्रक मुख्यालय का वार्षिक निरीक्षण
  • 20 एवं 25 सूत्रीय कार्यक्रमों की समीक्षा, समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण लक्ष्य पूर्ति के निर्देश
  • बहुचर्चित सुखवंत आत्महत्या मामले में मुख्य गवाह को दी धमकी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.