Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • हिमाचल प्रदेश
  • शिमला: माकपा नेता कुलदीप तंवर तीसरी बार लड़ेंगे चुनाव, 11 करोड़ संपत्ति के मालिक
  • शिमला
  • हिमाचल प्रदेश

शिमला: माकपा नेता कुलदीप तंवर तीसरी बार लड़ेंगे चुनाव, 11 करोड़ संपत्ति के मालिक

RNS INDIA NEWS 21/10/2022
rns featured image new

शिमला। शिमला के कसुम्पटी विधानसभा क्षेत्र से माकपा नेता डॉ. कुलदीप सिंह तंवर तीसरी बार चुनाव मैदान में उतरे हैं। तंवर ने गुरुवार को समर्थकों के साथ रैली निकालने के बाद उपायुक्त कार्यालय पहुंचकर अपना नामांकन भरा। जिले में ठियोग सीट के बाद कसुम्पटी विधानसभा क्षेत्र में माकपा की पकड़ मजबूत मानी जाती है। दो चुनाव में कुलदीप तंवर को हार मिली है लेकिन डॉ. तंवर इस क्षेत्र में माकपा का चर्चित चेहरा है। इस बार फिर से माकपा ने उन्हें प्रत्याशी बनाया है। सेवानिवृत्त वन अधिकारी डॉ. कुलदीप तंवर करीब 11 करोड़ संपत्ति के मालिक हैं। पांच साल में इनकी संपत्ति करीब एक करोड़ रुपये बढ़ी है।
शपथ पत्र के अनुसार इनके पास 50 हजार जबकि पत्नी के पास 40 हजार नगदी है। पत्नी के नाम आल्टो कार, 12.50 लाख के गहने भी हैं। चुनाव हारने के बावजूद कुलदीप पांच साल से लगातार कसुम्पटी क्षेत्र के ग्रामीण इलाकों में सक्रिय रहे हैं। स्वास्थ्य और शिक्षा के मुद्दों को सरकार के समक्ष उठाते रहे हैं। नामांकन के साथ दिए हलफनामे के अनुसार कुलदीप सिंह तंवर पर करीब 20 केस चल रहे हैं। धरने प्रदर्शन और रैलियों से जुड़े यह मामले विचाराधीन हैं और किसी में भी आरोप साबित नहीं हुए हैं। कुलदीप सिंह तंवर सबसे पढ़े लिखे प्रत्याशियों में से एक हैं। एमएससी, एमबीए के अलावा वन प्रबंधन में पीएचडी की है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: हिमाचल विस चुनाव: फेसबुक पर लिखा- चुनाव लड़ूंगा पर पैसे नहीं हैं, 10 घंटे में 800 लोगों ने दे दिए चार लाख
Next: प्रधानमंत्री मोदी ने किए भगवान बदरीनाथ के दर्शन, 3400 करोड़ रुपये से अधिक की परियोजनाओं का किया शिलान्यास

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय
  • हिमाचल प्रदेश

अमरूद तोड़ने पर बच्ची से बेरहमी, पूर्व सैनिक गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 06/04/2026 0
rns featured image new
  • हिमाचल प्रदेश

दवा नियंत्रण टीम की बड़ी कार्रवाई, अचानक मारा छापा, नकली दवा रैकेट का किया भंडाफोड़

RNS INDIA NEWS 06/07/2025 0
rns featured image new
  • हिमाचल प्रदेश

13 वर्षीय भतीजी से दरिंदगी करने वाले चाचा को कोर्ट की कड़ी सजा

RNS INDIA NEWS 06/07/2025 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राम मंदिर चंदे की जांच और रानीखेत अस्पताल में डॉक्टरों की नियुक्ति की मांग
  • लाला बाजार की दुकानों के टेंडर का व्यापारियों ने किया विरोध, आंदोलन की चेतावनी
  • चितई इंटर कॉलेज में महिला कोतवाली पुलिस का जागरूकता अभियान
  • पेयजल संकट पर यूकेडी का जल संस्थान कार्यालय में प्रदर्शन, अधिशासी अभियंता का किया घेराव
  • असंग्रहित गणना प्रपत्र वाले मतदाताओं का होगा दोबारा सत्यापन
  • राशिफल 03 जुलाई
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.