Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • मकर संक्रांति पर श्रद्धालुओं ने लगाई आस्था की डुबकी
  • देहरादून

मकर संक्रांति पर श्रद्धालुओं ने लगाई आस्था की डुबकी

RNS INDIA NEWS 14/01/2024
rns featured image new

ऋषिकेश(आरएनएस)। ऋषिकेश में मकर संक्राति का पर्व आस्था के साथ मनाया गया। संक्रांति पर्व पर ऋषिकेश के गंगाघाटों पर श्रद्धालुओं ने आस्था की डुबकी लगाई। श्रद्धालुओं ने गंगा स्नान के साथ ही मान्यता के अनुसार पूजा अर्चना, दान कर पुण्य लाभ अर्जित किया। ऋषिकेश में रविवार को मकर संक्राति को लेकर सुबह से ही गंगा घाटों पर श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ने लगी थी। त्रिवेणी घाट, नाव घाट, पीपल घाट, साईं घाट, दयानंद घाट, रामझूला घाट, शत्रुघ्न घाट सहित अन्य गंगा घाटों पर श्रद्धालुओं ने आस्था की डुबकी लगाई। रविवार तड़के से ही घने कोहरे और ठंड के बावजूद शहर के गंगा घंटों पर आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। हालांकि, दिन में मौसम खुल गया था। इसके बाद श्रद्धालुओं की संख्या और बढ़ गई। श्रद्धालुओं ने गंगा स्नान कर जरूरतमंदों को दान-दक्षिणा देकर पुण्य कमाया। विभिन्न जगहों पर सामाजिक और धार्मिक संस्थाओं की ओर से खिचड़ी प्रसाद वितरित किया गया।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: उत्तराखंड में किसान फरवरी तक चुका सकेंगे कर्ज, करोड़ रुपयों का बकाया भी हुआ माफ
Next: उत्तरायणी पर्व के सुअवसर पर कैंची धाम, नैनीताल से प्रदेश में “सांस्कृतिक उत्सव“ का हुआ आगाज

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

शराब पीने से टोकने पर दो युवकों पर फायर झोंके

RNS INDIA NEWS 05/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

म्यूंडा गांव में खड्ड के उफान से तबाही, खेत, रास्ते और छानियों को भारी नुकसान

RNS INDIA NEWS 04/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून
  • पौड़ी

स्कूलों में अनिवार्य होंगी एनसीसी, एनएसएस और स्काउट-गाइड इकाइयां: धन सिंह रावत

RNS INDIA NEWS 04/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 07 जून
  • बागेश्वर में जल्द शुरू होगी मिनी बस सेवा
  • भूमि सौदे के नाम पर 30 लाख की ठगी का आरोप, मुकदमा
  • कांग्रेस के आरोप राजनीतिक हताशा का परिणाम : विनीत बिष्ट
  • वरिष्ठ नागरिकों को दी कानूनी अधिकारों और योजनाओं की जानकारी
  • जनरल स्टोर में शराब परोसते युवक को पुलिस ने पकड़ा
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.