Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल
  • मजदूरों को निकालने वाली कंपनियों पर जांच बैठी
  • नैनीताल

मजदूरों को निकालने वाली कंपनियों पर जांच बैठी

RNS INDIA NEWS 31/03/2022
rns featured image new

हल्द्वानी।  सिडकुल पंतनगर व किच्छा में करीब 500 स्थायी मजदूरों को निकलने वाली दो कंपनियों के खिलाफ श्रम विभाग ने जांच बैठा दी है। श्रम आयुक्त संजय कुमार खेतवाल ने ऊधमसिंह नगर जिले के सहायक श्रम आयुक्त व श्रम प्रवर्तन अधिकारी को एक सप्ताह में जांच रिपोर्ट देने को कहा है।
इंटरार्क मजदूर संगठन सिडकुल पंतनगर व इंटरार्क मजदूर संगठन किच्छा की अगुवाई में बीते बुधवार को सैकड़ों मजदूरों और उनके परिजनों ने हल्द्वानी श्रम आयुक्त कार्यालय परिसर में धरना प्रदर्शन किया था। संगठन के पदाधिकारियों ने आरोप लगाया था कि सिडकुल पंतनगर और किच्छा की कंपनियों को उत्तराखंड राज्य से बाहर शिफ्ट करने की साजिश रची जा रही है। उसकी मशीनें तक शिफ्ट कर दी गई हैं। कर्मचारियों को हटा दिया गया है। जबकि उत्तराखंड हाईकोर्ट ने दो मार्च को अपने आदेश में कंपनी बंद न करने व मशीनों को बाहर शिफ्ट न करने का स्पष्ट उल्लेख किया था। तमाम शिकायतें विभिन्न स्तरों पर की गई लेकिन कंपनी प्रबंधन के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं हुई। मामले में दोनों संगठनों की ओर से श्रम आयुक्त को ज्ञापन भी दिया गया। जिसका संज्ञान लेते हुए श्रम आयुक्त ने ऊधमसिंह नगर जिले के अफसरों को आदेश दिए हैं कि वे जल्द ही मजदूरों और कंपनी प्रबंधन के बीच वार्ता कराएं। मजदूरों द्वारा लगाए गए आरोपों की जांच भी करने को कहा है। जिसकी रिपोर्ट अफसरों को श्रम निदेशालय में एक सप्ताह के भीतर देनी होगी।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: उत्तरकाशी में पुलिस ने एक लाख की चरस पकड़ी
Next: महिला ने मनचले पर लगाया धमकी का आरोप

Related Post

rns featured image new
  • नैनीताल

राज्यपाल, सांसद और न्यायाधीशों ने योग से दिया निरोगी जीवन का संदेश

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • नैनीताल

भवन निर्माण और सर्विस सेंटर में पानी के उपयोग पर लगी रोक हटी

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • नैनीताल

कैंची धाम के पास बस खराब होने से हाईवे पर तीन किलोमीटर लंबा जाम

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 01 जुलाई
  • डॉक्टर्स डे की पूर्व संध्या पर डॉ. बी.सी. राय को दी श्रद्धांजलि
  • 33 केवी हाईटेंशन लाइन में फाल्ट, 100 से अधिक गांवों की बिजली गुल
  • रोडवेज कर्मचारियों ने उठाई सात प्रतिशत महंगाई भत्ते की मांग
  • पौड़ी हाईवे पर कंट्रोल्ड ब्लास्टिंग से खतरनाक बोल्डर हटाने का काम शुरू
  • शिवालिक नगर में सर्वे करने आई टीम का किया विरोध
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.