Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • मजदूर संघ के प्रधान सहित तीन दर्जन कर्मचारी इंटक में शामिल
  • देहरादून

मजदूर संघ के प्रधान सहित तीन दर्जन कर्मचारी इंटक में शामिल

RNS INDIA NEWS 01/08/2021
IMG-20210801-WA0003.jpg

देहरादून। भारतीय जनता पार्टी के मजदूर सगठन आयुध निर्माणी मजदूर संघ के प्रधान सहित तीन दजर्न सदस्‍यों ने संघ से इस्‍तीफा देकर मजदूरों के सबसे संगठन आयुध निर्माणी कर्मचारी यूनियन का हाथ थामा। इस अवसर पर एक समारोह का अायोजन किया गया। समारोह के मुख्‍य अतिथि इंटक के प्रदेश अध्‍यक्ष और पूर्व कबीना मंत्री उत्‍तराखण्‍ड हीरा सिंह बिष्‍ट थे।
इस अवसर पर श्री बिष्‍ट ने अपने सम्‍बोधन में कहा कि जब से भारतीय जनतापार्टी ने देश व राज्‍य में कमान संभाली है तब से लगातार मजदूरों का उत्‍पीड़न हो रहा है। उन्‍होंने कहा कि आज के समय में लगातार मजदूरों के हितों पर हमले हो रहे हैं। देश भर में तमाम कल कारखाने बेचे जा रहे है, सरकारी संस्‍थानों को लगातार निजी हाथों में सौंपने की साजिश रची जा रही है। आज देशभर की आयुध निर्माणियों का निगमीकरण किया जा रहा है। जिससे कि देश की सुरक्षा को खतरा पैदा हो गया है। सरकार आयुध निर्माणियों को पूंजीपतियों को सौंप कर देश को खोखला करने में लगी हुयी है। आज देश को कंगाल करने की साजिश रची जा रही है। उन्‍होंने कहा कि किसानों का गला घोंटा जा रहा है, बेरोजगारी चरम पर है। देश अस्थिरता के दौंर से गुजर रहा है। उन्‍होंने कहा कि यदि कांग्रेस सत्‍ता में आएगी और सब कुछ ठीक रहा तो मजदूरों के हितों के लिए हर संभव प्रयास किए जाऐंगे। इस अवसर पर कांग्रेस नेता प्रभु लाल बहुगुणा ने कहा कि कांग्रेस हमेशा ही मजूदरों की हितैसी रही है और कांग्रेस ने सभी तरह से देश को विकास की दिशा में आगे बढ़ाया है और आज तक जो भी विकास हुआ है वह कांग्रेस की साठ सालों की देन है। भाजपा ने देश को फिर से आर्थिक गुलामी की ओर धकेल दिया है। उन्‍होंने कहा कि यही कारण है कि आज भाजपा के कर्मचारी सगठन से जुड़े सैकड़ों लोग इंटक का हाथ थाम रहे हैं, ये लोग सरकार की कर्मचारी विरोधी नितियों से त्रस्‍त हो चुके हैं। उन्‍होंने सभी नव आगन्‍तुक सदस्‍यों को शुभकामनायें दी। इस अवसर पर मजदूर संघ छोड़कर आए संघ के प्रधान महेन्‍द्र चाैहान ने कहा कि वे भाजपा की मजदूरि विरोधी नीतियों से पेरशान होकर साथियों सहित मजदूर संघ को छोड़कर आए हैं। उन्‍होंने इंटक का हाथ थामने को सही कदम बताते हुए कहा कि आज इंटक ही एेसा संगठन हो कि मजदूरों की हितों की बात करता है और यही नहीं इंटक सबसे बड़ा संगठन है। चौहान ने कहा कि हमारी पूरी आस्‍था इंटक के साथ है और आने वाले दिनों में आयुध निर्माणी कर्मचारी यूनियन निर्माणी के कामगार साथियों के हित के लिए हर तरह संघर्ष के तैयार रहेगा। उन्‍होंने कहा कि सरकार के आयुध निर्माणियों के निजीकरण के खिलाफ संघर्ष में हम हर समय तैयार रहेंगे। इससे पूर्व आयुध निर्माणी कर्मचारी यूनियन के पदाधिकारियों ने सभी अतिथियों और यूनियन में शामिल होने वाले नये सदस्‍यों का मार्ल्‍यापण कर स्‍वागत किया।
इस अवसर पर आईएनडीडब्‍ल्‍यूएफ के वरिष्‍ठ उपाध्‍यक्ष गुरदयाल सिंह, आयुध निर्माणी कर्मचारी यूनियन के पूर्व प्रधान एल आर आर्य व वर्तमान प्रधान विश्‍वनाथ गौड़ , ओएलएफ कर्मचारी युनियन के अध्‍यक्ष नीरज त्‍यागी, मनेाज पुण्‍डीर, मनोज कार्की, सुभाष चंद, एस के सुमन, मौ हारून, हिमांशु पाण्‍डे, समेत अन्‍य लोग शामिल थे। कार्यक्रम का संचालन कमर्चारी यूनियन के महामंत्री कलीम अहमद ने किया।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: पोस्ट ऑफिस से 32 लाख चोरी मामले में 2 शातिर चोर गिरफ्तार
Next: विधानसभा उपाध्यक्ष ने विकासखंड भैंसियाछाना में गरीब निर्धन परिवार की महिलाओं को विधायक निधि के 80 चैक किए वितरित

Related Post

rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और सीएम पुष्कर सिंह धामी ने स्व. जसपाल राणा को दी श्रद्धांजलि

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

उत्तराखंड के सभी थानों को बम से उड़ाने की धमकी, हरियाणा के युवक पर केस

RNS INDIA NEWS 23/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

सड़क हादसे में घायल सभासद की उपचार के दौरान मौत

RNS INDIA NEWS 23/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • जौनसार के कल सिंह बिष्ट बने भारत सरकार में प्रधान महानिदेशक
  • स्याना चट्टी में निर्माणाधीन बैली ब्रिज की गुणवत्ता पर उठाए सवाल
  • बढ़े बिजली बिलों पर भड़के चौड़ा के ग्रामीण
  • वित्तीय अनुशासन के लिए डीडीओ व वित्त अधिकारियों की कार्यशाला आयोजित
  • समूह ‘ग’ परीक्षाओं की तैयारी के लिए निःशुल्क कोचिंग शुरू
  • अल्मोड़ा में मानसून पूर्व तैयारियों की समीक्षा, प्रभारी सचिव ने रिस्पांस टाइम घटाने पर दिया जोर
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.