Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • मर्चुला हादसा: प्रशासन और सरकार ने की घोर लापरवाही: माहरा
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

मर्चुला हादसा: प्रशासन और सरकार ने की घोर लापरवाही: माहरा

RNS INDIA NEWS 04/11/2024
rns featured image new

देहरादून(आरएनएस)।  प्रदेश कांग्रेस के नेताओं ने अल्मोड़ा के सल्ट तहसील में हुए बस हादसे में मारे गए लोगों के प्रति शोक संवेदना व्यक्त करते हुए स्थानीय प्रशासन और सरकार पर रेस्क्यू के मामले में लापरवाही का आरोप लगाया है।  प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा ने कहा कि सड़क हादसे में 36 लोगों की जान चली गई। दुर्घटना के बाद सरकार की देरी से कई लोगों को अपनी जान से हाथ धोना पड़ा। उन्होंने आरोप लगाया कि सुबह सात बजे हुई दुर्घटना के बाद वहां के जनप्रतिनिधियों ने प्रशासन से मदद की गुहार लगाने के लिए जिलाधिकारी अल्मोड़ा को फोन किया, लेकिन जिलाधिकारी ने डेढ़ घंटे तक किसी का फोन नहीं उठाया। घटनास्थल पर जहां एंबुलेंस को 7:30 बजे के आसपास पहुंच जाना चाहिए था, वहीं सरकारी लापरवाही के चलते एम्बुलेंस नौ बजे घटनास्थल पर पहुंची। इसके बाद घायलों को रामनगर पहुंचाया गया, लेकिन वहां भी पर्याप्त व्यवस्थाएं नहीं थीं।
पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा कि सरकार घायलों को लाने के लिए चॉपर तो भेजे, लेकिन यदि चॉपर को रामनगर के बजाए घटनास्थल के पास मर्चुला भेजा जाता तो कई लोगों की जान बच सकती थी। उन्होंने कहा कि पहाड़ों में सड़कों की स्थिति इतनी खराब है कि इसी रोड में पिछले दो-तीन सालों में कई बड़े हादसे हो चुके हैं, तब भी सरकार ध्यान नहीं दे रही है। पूर्व अध्यक्ष प्रीतम सिंह, गणेश गादियाल, उपाध्यक्ष संगठन मथुरादत्त जोशी ने भी भी घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया है। माहरा ने सरकार से मृतकों के परिजनों को 10 लाख रुपये और घायलों को पांच-पांच लाख रुपये की सहायता राशि तुरंत उपलब्ध कराने की सरकार से मांग की है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: 108 आपातकालीन सेवा की जवाबदेही होगी तय : डॉ. धन सिंह रावत
Next: छात्रसंघ चुनाव को लेकर एबीवीपी ने खोला मोर्चा

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

सेलाकुई में विवाहिता के साथ अमानवीय क्रूरता पर महिला आयोग का कड़ा रुख

RNS INDIA NEWS 08/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

रिटायर्ड संयुक्त निदेशक की फर्जी पावर ऑफ अटॉर्नी बनाकर बेची जमीन

RNS INDIA NEWS 08/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

विधायक उमेश कुमार से विंटेज कार बेचने के झांसे में 4.50 लाख रुपये ठगे

RNS INDIA NEWS 08/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 09 जून
  • सेलाकुई में विवाहिता के साथ अमानवीय क्रूरता पर महिला आयोग का कड़ा रुख
  • राज्य कर विभाग पर व्यापारियों का फूटा गुस्सा
  • प्रवक्ता भर्ती परीक्षा कैलेंडर में विसंगतियों पर भड़के अभ्यर्थी
  • यूकेडी ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग उठाई
  • रिटायर्ड संयुक्त निदेशक की फर्जी पावर ऑफ अटॉर्नी बनाकर बेची जमीन
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.