Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • महिलाओं को सरकारी नौकरी में 30 फीसदी आरक्षण को रैली निकाली
  • देहरादून

महिलाओं को सरकारी नौकरी में 30 फीसदी आरक्षण को रैली निकाली

RNS INDIA NEWS 11/09/2022
rns featured image new

महिलाओं की सच्ची हितैषी है तो 30 प्रतिशत आरक्षण का अध्यादेश लाए प्रदेश सरकार

ऋषिकेश। उत्तराखण्ड में महिलाओं को सरकारी नौकरी में 30 प्रतिशत आरक्षण दिए जाने की मांग को लेकर बेरोजगार मुखर होने लगे हैं। रविवार को इस मुद्दे पर एकजुट प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहीं छात्राओं और विभिन्न राजनीतिक दलों के लोगों ने प्रदेश सरकार के खिलाफ रैली निकाली। एक स्वर में आरक्षण को लेकर जल्द अध्यादेश लाने की मांग उठाई। रविवार को रैली से पहले झंडाचौक स्थित श्री भरत मंदिर के सभागार में आयोजित बैठक में महिला आरक्षण पर सरकार के रवैये को लेकर परीक्षाओं की तैयारी कर रही छात्राओं व विभिन्न दलों के नेताओं ने विचार मंथन कर आगे की रणनीति पर चर्चा की। कांग्रेस नेता जयेन्द्र रमोला ने कहा कि मातृ शक्ति के संघर्ष के बाद उत्तराखंड राज्य का गठन हुआ। दुर्भाग्यपूर्ण स्थिति है कि आज प्रदेश सरकार की लापरवाही के कारण राज्य की महिलाओं को मिलने वाले आरक्षण को समाप्त करने की साज़िश रची जा रही है। यूकेडी नेता शांति प्रसाद भट्ट ने आरोप लगाया कि सरकार इस मामले को लटकाना चाहती है। उन्होंने कहा कि यदि प्रदेश सरकार महिलाओं की सच्ची हितैषी है तो महिलाओं के लिए 30 प्रतिशत आरक्षण का अध्यादेश लाए। कार्यक्रम संयोजक आयुषी कश्यप ने कहा कि छात्राओं को जहां आज परीक्षाओं की तैयारियों में व्यस्त होना था। मजबूरन आरक्षण को लेकर सड़कों पर उतरकर आंदोलन करना पड़ रहा है। जिसकी वजह महिलाओं को मिलने वाला 30 प्रतिशत आरक्षण पर रोक लगना और सरकार की ओर से कोर्ट में सही पैरवी नहीं करना है। उन्होंने सरकार से उत्तराखंड की महिलाओं को मिलने वाले आरक्षण को किसी भी परिस्थितियों में स्थायी रूप से ऐक्ट के तहत विधानसभा द्वारा लागू कराने का मुद्दा उठाया। बैठक में जिला पंचायत सदस्य संजीव चौहान, यूजेपी नेता कनक धनाई, शिक्षक संजय सिलस्वाल, सुलोचना ईस्टवाल, हिमांशु रावत, प्रिंसी रावत, कुसुम जोशी, अंशुल त्यागी, आशा नेगी, अनामिका चमोली, सताक्षी शर्मा, दीपांजली त्यागी ने अपने सुझाव रखे। मौके पर नीलम जोशी, शालिनी मैठाणी, आकांक्षा, प्रेरणा, मानसी नौटियाल, पार्षद विजय लक्ष्मी शर्मा, राकेश मियां, पूर्व सभासद राम कुमार संगर, बीना बहुगुणा, सरोजिनी थपलियाल, कृष्णा रमोला, क्वांरा देवी, मंजू भट्ट, श्वेता बहुगुणा, हर्षिता जोशी, रेनु नेगी, ममता रमोला, बृज भूषण, गौरव राणा, जितेंद्र त्यागी, रेनू नेगी, ममता रमोला, सावित्री देवी, मंजू क्षेत्री, लक्ष्मी उनियाल, शिल्पी सिंह, यशोदा राणा आदि मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: राज्य आंदोलनकारियों ने की भर्ती घोटाले की सीबीआई जांच की मांग
Next: पार्किंग में खड़ी कार सरकते हुए गंगा में गिरी

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

देहरादून में युवक की हत्या के बाद तनाव, इंटरनेट सेवा बंद

RNS INDIA NEWS 14/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

जसपाल राणा के नाम पर हो त्रिशूल शूटिंग रेंज और खेल पुरस्कार: भारत चौहान

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

जेवर लेकर प्रेमी संग फरार हुई पत्नी, कोर्ट के आदेश पर दर्ज हुआ मुकदमा

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • देहरादून में युवक की हत्या के बाद तनाव, इंटरनेट सेवा बंद
  • राशिफल 14 जून
  • नशा मुक्त भारत पखवाड़े के तहत दन्या पुलिस का जागरूकता अभियान
  • धोखाधड़ी कर प्लॉट बेचने के आरोप में छह लोगों पर मुकदमा
  • सड़क सुरक्षा, साइबर अपराध और नए कानूनों को लेकर निकाली जागरूकता रैली
  • पोस्टमैन की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.