Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • पौड़ी
  • महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिये प्रशिक्षण शुरू
  • पौड़ी

महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिये प्रशिक्षण शुरू

RNS INDIA NEWS 26/06/2025
rns featured image new

श्रीनगर गढ़वाल(आरएनएस)। भारतीय उद्यमिता विकास संस्थान अहमदाबाद द्वारा क्रियान्वित और रेल विकास निगम लिमिटेड समर्थित प्रोजेक्ट प्रगति: इम्पावरिंग वूमेन के तहत महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से 14 दिवसीय सूक्ष्म कौशल उद्यमिता विकास कार्यक्रम (एमएसडीपी) का शुभारंभ गुरुवार को कीर्तिनगर ब्लॉक के देवली गांव में हुआ। प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ ग्राम प्रधान सरिता देवी और परियोजना अधिकारी दिलीप सिंह कुशवाहा ने किया। ऋषिकेश कर्णप्रयाग रेल लाइन प्रभावित गांव देवली की महिलाओं को प्रशिक्षण में मोमबत्ती, धूपबत्ती, अगरबत्ती आदि उत्पाद बनाने की तकनीक मुख्य प्रशिक्षक सिखाएंगे। आरवीएनएल ऋषिकेश और ईडीआईआई अहमदाबाद मिलकर महिलाओं को स्वरोजगार के लिए निपुण बनाने का कार्य कर रही है, जिससे महिलाएं आत्मनिर्भर बने और अपना स्वरोजगार स्थापित कर नए अवसरों का लाभ उठाएं। भारतीय उद्यमिता विकास संस्थान के परियोजना अधिकारी दिलीप सिंह ने 14 दिवसीय प्रशिक्षण के उद्देश्य और परियोजना के बारे में एवं उद्यमिता अवधारणा और महत्व के बारे में जानकारी दी। ट्रेनर और मोटीवेटर हिम्मत सिंह रौतेला ने नवाचार, बिजनेस आइडिया, समूह उद्यम के बारे में महिलाओं को बताया। कार्यक्रम में महिलाओं को 6 दिन उद्यमिता विकास कार्यक्रम (ईडीपी) और 8 दिन उत्पादों पर तकनीकी प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रशिक्षण लेकर महिलाएं बाजार में बिक्री के लिए उत्पाद उपलब्ध कराएंगी जिससे ग्राहकों को समूहों द्वारा निर्मित उत्पाद मिलेंगे। इस मौके पर गांव में संचालित स्वयं सहायता समूह से जुड़ी महिलाएं आदि मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 19 आवासों को मिली स्वीकृति
Next: डीएलआरसी बैठक में योजनाओं की प्रगति और ऋण वितरण पर हुई समीक्षा

Related Post

rns featured image new
  • पौड़ी

गुलदार की दस्तक से दहशत, वन विभाग ने बढ़ाई गश्त

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

रिजॉर्ट की छत पर दिखा गुलदार, लोगों में दहशत

RNS INDIA NEWS 10/06/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

रोड कटिंग के बाद डामरीकरण करना भूला विभाग

RNS INDIA NEWS 10/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 14 जून
  • नशा मुक्त भारत पखवाड़े के तहत दन्या पुलिस का जागरूकता अभियान
  • धोखाधड़ी कर प्लॉट बेचने के आरोप में छह लोगों पर मुकदमा
  • सड़क सुरक्षा, साइबर अपराध और नए कानूनों को लेकर निकाली जागरूकता रैली
  • पोस्टमैन की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
  • बिनसर वनाग्नि के शहीद वन कर्मियों को दी श्रद्धांजलि
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.