Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • महिला तीर्थयात्री के पास से 15 हजार की नगदी उड़ाई
  • देहरादून

महिला तीर्थयात्री के पास से 15 हजार की नगदी उड़ाई

RNS INDIA NEWS 07/06/2022
rns featured image new

ऋषिकेश। चारधाम यात्रा के प्रवेशद्वार ऋषिकेश में तीर्थयात्रियों से टप्पेबाजी और ठगी की घटना को अंजाम देने वाले भी सक्रिय हैं। मंगलवार सुबह एक महिला तीर्थयात्री को झांसा देकर शातिर ठग ने 15 हजार रुपये की नगदी उड़ा ली। पुलिस ने मामला संज्ञान में लेकर छानबीन शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक जीरापुर, मध्यप्रदेश की रहने वाली 65 वर्षीय सुशीला बाई चारधाम यात्रा के लिए यात्री दल के साथ एक दिन पहले तीर्थनगरी ऋषिकेश पहुंची। बताया जा रहा है कि मंगलवार सुबह यात्री दल के कुछ लोग संयुक्त रोडवेज बस अड्डा कार्यालय के पीछे पानी के स्टैंड पोस्ट पर नहाने के लिए गए। दल में शामिल एक बुजुर्ग व्यक्ति ने सुशीला बाई के पास अपना कुर्ता, पायजामा रखते हुए देखभाल करने को कहा। बताया कि पायजामा की जेब में लाल रंग का पर्स है और उसके अंदर नगदी रखी है। महिला तीर्थयात्री ने नगदी होने के कारण कुर्ते पायजामे को अपने सामने रख दिया। बताया कि इसी बीच पीछे से किसी ने उनके कंधे पर हाथ मारा और कहा कि उनका आधार कार्ड और 10 रुपये सामने जमीन पर गिरे हैं। सुशीला बाई आधार कार्ड और 10 रुपये उनके नहीं है, यह कहने के लिए जैसे ही पीछे मुड़ी, इसी बीच शातिर ठग पायजामा की जेब से नगदी से भरे पर्स को लेकर चंपत हो गया। महिला यात्री का शोर सुनकर तीर्थयात्रियों ने काफी आगे तक उसका पीछा भी किया लेकिन ठग का कुछ पता नहीं चल सका। पीड़ित महिला तीर्थयात्री ने घटना से यात्रा बस अड्डा चौकी पुलिस को अवगत कराया। बताया कि पर्स में करीब 15 हजार रुपये थे। वरिष्ठ उपनिरीक्षक डीपी काला ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है। बस अड्डा परिसर के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को खंगाला जा रहा है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: अस्पतालों से हटाए कर्मचारियों ने शुरू किया आमरण अनशन
Next: फंदे से लटका मिला युवक का शव

Related Post

rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

मुख्यमंत्री ने बालिकाओं के साथ प्रधानमंत्री के मन की बात के 134 वें संस्करण को सुना

RNS INDIA NEWS 31/05/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

ट्रैफिक नियम तोड़ने पर 42 वाहनों के चालान और 10 सीज

RNS INDIA NEWS 30/05/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

रोडवेज कर्मचारी यूनियन के महामंत्री चौधरी और अध्यक्ष पपनै बने

RNS INDIA NEWS 30/05/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 01 जून
  • घरेलू हिंसा के मामले की सुनवाई को पंहुची महिला से पति ने की अभद्रता
  • तीन दिन से लापता सिडकुल कर्मी का शव पेड़ से लटका मिला
  • मां-बेटे पर हमला, आठ लोगों पर केस दर्ज
  • अहिल्याबाई ने समाज सेवा की ऐसी मिसाल कायम की: हरीश रावत
  • पानी निकासी के विवाद में पड़ोसियों के बीच मारपीट, सात पर केस
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.