Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • महिला से सोने के कुंडल और नगदी उड़ाई
  • हरिद्वार

महिला से सोने के कुंडल और नगदी उड़ाई

RNS INDIA NEWS 24/06/2025
rns featured image new

हरिद्वार(आरएनएस)।   रानीपुर क्षेत्र में बुजुर्ग महिला को बहला-फुसलाकर सोने के कुण्डल और करीब दस हजार रुपये नगद लूट लिए। पीड़िता के बेटे सुनील ने शिकायत कर बताया कि उसकी माता सुरेश देवी एक मजदूर ओमपाल के साथ जगदीशपुर से काम कर घर लौट रही थीं। शंकर आश्रम चौक पर उतरने के बाद उन्होंने बैटरी रिक्शा लिया, जिसमें दो अन्य युवक भी सवार हो गए। यह दोनों युवक बाद में सुरेश देवी को शिवलोक कॉलोनी तक लाए और वहीं पर उन्हें उतारकर अपने साथ टीबड़ी फाटक होते हुए त्रिपाठी हॉस्पिटल बाईपास के पास ले गए, जहां आरोपियों ने वारदात को अंजाम दिया गया। पीड़िता की स्थिति देखकर परिजनों को संदेह है कि लुटेरों ने उन्हें सम्मोहित कर वारदात को अंजाम दिया। महिला ने बताया कि होश में आने पर उन्हें समझ आया कि कान के कुण्डल और नगदी गायब थी। सुनील ने बताया कि घटना के बाद उन्होंने शिवलोक कॉलोनी के स्थानीय सीसीटीवी फुटेज खंगाले, जिसमें पीड़िता के साथ दो और संदिग्ध युवक दिखाई दिए। कोतवाली प्रभारी कमल मोहन भंडारी ने बताया कि केस दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: नगर निकायों की लापरवाही पर जिलाधिकारी ने जताई नाराजगी
Next: जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने बताए जेनेरिक दवाओं के लाभ

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

सार्वजनिक स्थान पर अश्लील हरकतें करती पांच महिलाएं गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 09/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

टूरिस्ट बस और कार की टक्कर के बाद विवाद मारपीट में बदला

RNS INDIA NEWS 09/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

सोमवती अमावस्या पर रेलवे का तोहफा, जम्मू से हरिद्वार के लिए चलेगी स्पेशल ट्रेन

RNS INDIA NEWS 09/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 10 जून
  • आरटीओ दफ्तर के बाहर नो-पार्किंग में खड़े 29 वाहनों का चालान, सात सीज
  • सार्वजनिक स्थान पर अश्लील हरकतें करती पांच महिलाएं गिरफ्तार
  • निर्मला सीतारमण का फर्जी वीडियो दिखा सीनियर सिटीजन से 30 लाख ठगे
  • शटडाउन नहीं मिलने से लाइनमैन की करंट लगने से मौत, परिजनों में आक्रोश
  • टूरिस्ट बस और कार की टक्कर के बाद विवाद मारपीट में बदला
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.