Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने बताए जेनेरिक दवाओं के लाभ
  • अल्मोड़ा

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने बताए जेनेरिक दवाओं के लाभ

RNS INDIA NEWS 24/06/2025
rns featured image new

अल्मोड़ा। उत्तराखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, नैनीताल के निर्देश पर तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, अल्मोड़ा के अध्यक्ष श्रीकांत पाण्डेय के मार्गदर्शन में मंगलवार को नगरखान गांव में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर दो दिवसीय जागरूकता अभियान ‘जेनेरिक दवाएं: प्रभावी और किफायती’ के अंतर्गत आयोजित किया गया। शिविर की अगुवाई जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, अल्मोड़ा की सचिव शचि शर्मा ने की। उन्होंने ग्रामीणों को जेनेरिक दवाओं की उपयोगिता, गुणवत्ता और सुरक्षा के बारे में विस्तार से जानकारी दी। साथ ही यौन उत्पीड़न अथवा अन्य अपराधों की शिकार महिलाओं के लिए उत्तराखण्ड मुआवजा योजना 2020, नालसा की विधिक सहायता हेल्पलाइन 15100, तथा नालसा-सालसा और जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के कार्यों के बारे में भी जागरूक किया गया। शिविर में ‘अधिकार मित्र’ की भूमिका, निशुल्क विधिक सहायता प्राप्त करने की प्रक्रिया और आपदा पीड़ितों को विधिक सेवा प्रदान करने संबंधी नालसा योजना-2010 की भी जानकारी दी गई। जागरूकता अभियान के अंतर्गत ग्रामीणों के बीच सूचना पर्चे (पम्फलेट) भी वितरित किए गए। शिविर में अधिकार मित्र आशा भारती और दीपा भण्डारी उपस्थित रहीं। वहीं अधिकार मित्र संदीप सिंह नयाल व पंकज भगत द्वारा जीआईसी खेल मैदान में विधिक जागरूकता स्टॉल लगाया गया। जहां उपस्थित लोगों को जैनेरिक दवाओं के लाभ, सुरक्षा व गुणवत्ता व नालसा हेल्पलाइन नंबर 15100, नालसा, सालसा, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के कार्यों, अधिकार मित्र की भूमिका, निशुल्क विधिक सहायता की प्रक्रिया आदि की जानकारी दी गई।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: महिला से सोने के कुंडल और नगदी उड़ाई
Next: नगर क्षेत्र में नालों के निर्माण कार्यों की जिलाधिकारी ने की समीक्षा

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों के निस्तारण में तेजी लाने के निर्देश

RNS INDIA NEWS 09/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

महिलाओं को साइबर सुरक्षा, महिला अधिकार और यातायात नियमों की दी जानकारी

RNS INDIA NEWS 09/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

मतदाता सूची पुनरीक्षण को लेकर राजनीतिक दलों के साथ बैठक

RNS INDIA NEWS 09/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 10 जून
  • आरटीओ दफ्तर के बाहर नो-पार्किंग में खड़े 29 वाहनों का चालान, सात सीज
  • सार्वजनिक स्थान पर अश्लील हरकतें करती पांच महिलाएं गिरफ्तार
  • निर्मला सीतारमण का फर्जी वीडियो दिखा सीनियर सिटीजन से 30 लाख ठगे
  • शटडाउन नहीं मिलने से लाइनमैन की करंट लगने से मौत, परिजनों में आक्रोश
  • टूरिस्ट बस और कार की टक्कर के बाद विवाद मारपीट में बदला
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.