Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • महिला से मारपीट पर ग्रामीणों ने किया सेलाकुई पुलिस के खिलाफ प्रदर्शन
  • देहरादून

महिला से मारपीट पर ग्रामीणों ने किया सेलाकुई पुलिस के खिलाफ प्रदर्शन

RNS INDIA NEWS 16/09/2020
default featured image

विकासनगर। एक महिला ने सेलाकुई पुलिस पर गवाही न देने पर मारपीट करने का आरोप लगाया। महिला ने बताया कि पुलिस ने उसकी पिटाई कर बुरी तरह से घायल कर दिया। ग्रामीणों ने महिला के साथ महिला एवं बाल आयोग कार्यालय के गेट पर सेलाकुई पुलिस के खिलाफ प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने महिला एवं बाल आयोग और एसएसपी को सेलाकुई पुलिस के खिलाफ ज्ञापन देकर कानूनी कार्रवाई करने की मांग की। ज्ञापन में पीडि़त महिला कामिनी देवी पत्नी रामलखन साहिनी निवासी शिवनगर सेलाकुई ने आरोप लगाया कि शिवनगर उनके पड़ोस में दो पक्षों के बीच झगड़ा हो रहा था। दोनो पक्ष सेलाकुई थाने में पहुंचे। जहां दो पुलिस कर्मियों ने उसे गवाही के लिए बुला दिया। जब गवाही देने से इंकार किया तो वहां मौजूद दो पुलिस कर्मियों ने उसके साथ मारपीट की। जिसमें वह बुरी तरह जख्मी होकर घायल हो गयी। पीडि़त महिला कामिनी देवी व अन्य प्रदर्शनकारियों ने महिला एवं बाल आयोग व एसएसपी को दिए ज्ञापन में पुलिस कर्मियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की मांग करते हुए पीडि़त महिला को न्याय देने की मांग की। प्रदर्शनकारियों में सुंदर थापा, नीलम, शीला, रेखा, सोना देवी, सोमवती, मीना, सूरजकला, पुनीता देवी, कविता आदि शामिल रहे।
दो पक्षों में आपसी झगड़ा और मारपीट हुआ है। इसी झगड़े में महिला को चोटें आयी हैं। पुलिस ने किसी की पिटाई नहीं की है। महिला के आरोप सरासर झूठे हैं। दोनो पक्ष थाने में आये थे और दोनों पक्षों ने आपस में समझौता कर अपने घरों को चले गये हैं। -विपिन बहुगुणा, थानाध्यक्ष सेलाकुई।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: लापता युवक की तलाश को गंगनहर खंगाली
Next: हेली सेवा शुरू कराने की कवायद फिर शुरू

Related Post

default featured image
  • देहरादून

रोड कटिंग शर्तों का उल्लंघन, यूपीसीएल की अनुमति निरस्त

RNS INDIA NEWS 02/02/2026 0
default featured image
  • देहरादून

अंकिता भंडारी के लिए न्याय की मांग को लेकर किया प्रदर्शन

RNS INDIA NEWS 02/02/2026 0
default featured image
  • देहरादून

फीचर फिल्म ‘माँ सुरकण्डा’ का पोस्टर लोकार्पित

RNS INDIA NEWS 02/02/2026 0

Your browser does not support the video tag.

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 03 फरवरी
  • तीन उद्योगों को अंतिम नोटिस जारी, आवंटन निरस्त होगा
  • रोड कटिंग शर्तों का उल्लंघन, यूपीसीएल की अनुमति निरस्त
  • अंकिता भंडारी के लिए न्याय की मांग को लेकर किया प्रदर्शन
  • फीचर फिल्म ‘माँ सुरकण्डा’ का पोस्टर लोकार्पित
  • एक साल में ही उखड़ गया संग्राली मोटर मार्ग का डामर

Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.