Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • लापता युवक की तलाश को गंगनहर खंगाली
  • हरिद्वार

लापता युवक की तलाश को गंगनहर खंगाली

RNS INDIA NEWS 16/09/2020
rns featured image new

रुडकी। गंगनहर में लापता युवक की तलाश को पुलिस ने बोट और गोताखोरों की मदद से तलाशी अभियान चलाया। पुलिस ने करीब पांच किलोमीटर तक गंगनहर में युवक को खोजा। करीब बीस दिन पूर्व शुभम (20) निवासी गणेश विहार फेस वन औरंगाबाद सिडकुल शाम के वक्त बाइक पर सवार होकर दो दोस्तों के साथ रुडक़ी आया था। शाम करीब पांच बजे के बाद तीनों दोस्त सोलानी पार्क घूमने चले गए थे। तीनों नहर किनारे बैठ गए और वहां बातचीत करने लगे थे। शुभम मुंह धोने के लिए गंगनहर किनारे गया और असंतुलन होकर डूबने लगा। दोनों दोस्तों ने शोर मचाकर लोगों को बुलाने का प्रयास किया। शोर सुनकर एक युवक वहां पहुंचा और उसने शुभम को बचाने के लिए गंगनहर में छलांग लगाई। लेकिन काफी प्रयासों के बाद भी वह शुभम को नहीं बचा पाया। हादसे के बाद दोनों दोस्त पैदल ही सोलानी पार्क से बहादराबाद की ओर चले गए। पुलिस को सूचना मिली कि सोलानी पार्क के पास गंगनहर में डूबकर एक युवक लापता हो गया है। पुलिस ने घटनास्थल से शुभम की बाइक बरामद की थी। पुलिस ने देर शाम दोनों दोस्तों को पूछताछ के लिए हरिद्वार हाईवे से हिरासत में लिया था। दोनों दोस्तों और चश्मदीद ने भी शुभम के डूबने की बात बताई थी। इंस्पेक्टर राजेश साह ने बताया कि लापता युवक की तलाशी को लेकर बोट को गंगनहर में उतारा गया। सिविल और जल पुलिस ने करीब 6 किलोमीटर गंगनहर में लापता की तलाश की। तलाशी अभियान आगे भी जारी रहेगा।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: तहसीलदार पर लगे आरोपों की जांच शुरू
Next: महिला से मारपीट पर ग्रामीणों ने किया सेलाकुई पुलिस के खिलाफ प्रदर्शन

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

हरेला पर हरिद्वार पुलिस ने शुरू किया 10 हजार पौधारोपण का अभियान

RNS INDIA NEWS 16/07/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

शैक्षिक प्रगति ही संस्थान की उन्नति का मूल आधार: कुलपति

RNS INDIA NEWS 16/07/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

हरेला केवल एक लोक पर्व नहीं, बल्कि प्रकृति के प्रति आस्था, कृतज्ञता और संरक्षण का प्रतीक: सतपाल महाराज

RNS INDIA NEWS 16/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 17 जुलाई
  • फर्जी आईपीएस बनकर करोड़ों के सपने बेचने वाला यशोवर्धन गिरफ्तार
  • 2031 तक पूरा करें लखवाड़ बांध परियोजना का निर्माण: मुख्य सचिव
  • शक्ति नहर में डूबे युवक का पांच दिन बाद मिला शव
  • हरेला पर हरिद्वार पुलिस ने शुरू किया 10 हजार पौधारोपण का अभियान
  • शैक्षिक प्रगति ही संस्थान की उन्नति का मूल आधार: कुलपति
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.