Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • महिला सशक्तिकरण की मिसाल बनी मशरूम यूनिट, स्वरोजगार से बदली ग्रामीण आजीविका की तस्वीर
  • अल्मोड़ा

महिला सशक्तिकरण की मिसाल बनी मशरूम यूनिट, स्वरोजगार से बदली ग्रामीण आजीविका की तस्वीर

RNS INDIA NEWS 17/04/2025
rns featured image new

अल्मोड़ा(आरएनएस)। जनपद अल्मोड़ा के विकासखंड हवालबाग में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (एनआरएलएम) के सहयोग से स्थापित मशरूम उत्पादन इकाई ने ग्रामीण आजीविका को नई दिशा दी है। इस पहल ने न केवल स्वरोजगार के नए अवसर सृजित किए, बल्कि महिला सशक्तिकरण की मिसाल भी पेश की है। सितंबर 2024 में निर्मला फर्त्याल और पार्वती बिष्ट ने अपने स्वयं सहायता समूह की 30 महिलाओं के साथ मिलकर मशरूम उत्पादन का कार्य शुरू किया। शुरुआत में 1500 बैग लगाए गए, लेकिन यह प्रयास महज़ उत्पादन तक सीमित नहीं रहा। महिलाओं ने एनआरएलएम के अंतर्गत सामुदायिक निवेश निधि (सीआईएफ) और सामुदायिक व्यावसायिक ऋण (सीसीएल) के माध्यम से वित्तीय सहायता प्राप्त कर इसे स्वरोजगार के ठोस मॉडल में बदल दिया। जय माँ नंदा, सरस्वती और उजाला समूहों की महिलाओं ने यह सिद्ध किया कि यदि सही मार्गदर्शन और संसाधन मिलें, तो महिलाएं किसी भी क्षेत्र में उल्लेखनीय सफलता अर्जित कर सकती हैं। कोसी क्षेत्र में स्थापित इस मशरूम यूनिट को आरएफ योजना के अंतर्गत 30 हजार, सीआईएफ के अंतर्गत 2 लाख और सीसीएल से 45 हजार की सहायता प्राप्त हुई। अब तक यह इकाई 9 लाख का टर्नओवर और 5.7 लाख का शुद्ध लाभ अर्जित कर चुकी है। यह नवाचार न केवल एक स्थायी आजीविका का साधन बना, बल्कि इसने अन्य ग्रामीण महिलाओं को भी प्रेरित किया है। निर्मला फर्त्याल और पार्वती बिष्ट के नेतृत्व और समर्पण ने ग्रामीण महिला उद्यमिता का प्रभावशाली उदाहरण प्रस्तुत किया है। यह पहल इस बात का प्रमाण है कि जब योजनाएं जमीनी स्तर पर प्रभावी ढंग से लागू होती हैं, तो ग्रामीण भारत की तस्वीर बदलना संभव है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: मोबाइल हैक कर खाते से उड़ाए 1.96 लाख रुपये
Next: महिला पुलिस टीम ने छात्राओं को सिखाए आत्मरक्षा के गुर

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

विवाह अनुदान योजनाओं के लिए 28 फरवरी तक होंगे आवेदन

RNS INDIA NEWS 17/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

चिकित्सा प्रतिपूर्ति बिलों के भुगतान में देरी और स्थानांतरण नीति पर कर्मचारी संगठनों ने जताया रोष

RNS INDIA NEWS 17/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

नराकास अल्मोड़ा की हिंदी कार्यशाला में राजभाषा प्रोत्साहन योजनाओं की दी जानकारी

RNS INDIA NEWS 17/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 18 जून
  • परिचित ले उड़ा बीएमडब्ल्यू, खतरनाक ड्राइविंग कर कटवाए 19 चालान
  • नव निर्मित चालदा महासू मंदिर में शिखा, दिशा पूजन किया गया
  • वन भूमि हस्तांतरण की मंजूरी मिलने के एक वर्ष बाद भी नहीं हुआ निर्माण
  • केतन लाल हत्याकांड में दोषियों पर हो सख्त कार्रवाई : यूकेडी
  • ऊखीमठ में हुआ जन संवाद कार्यक्रम आयोजित
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.