Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • महिला पत्रकार को धमकी मामले में एनयूजे ने की आरोपियों के विरूद्ध कड़ी कार्रवाई की मांग
  • हरिद्वार

महिला पत्रकार को धमकी मामले में एनयूजे ने की आरोपियों के विरूद्ध कड़ी कार्रवाई की मांग

RNS INDIA NEWS 20/08/2023
default featured image

हरिद्वार। उत्तराखण्ड के मीडियाकर्मियों की प्रमुख राज्यस्तरीय पंजीकृत संस्था नेशनलिस्ट यूनियन ऑफ जर्नलिस्टस ने नैनीताल से न्यूज वर्ल्ड चैनल और आवाज 24×7 इंडिया समाचार पत्र की संवाददाता कंचन वर्मा को धमकी मामले में राज्य के पुलिस महानिदेशक और नैनीताल के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से आरोपियों के विरूद्ध कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
यूनियन ने कहा है कि कर्तव्य निर्वहन के दौरान एक महिला पत्रकार के साथ हुई यह घटना अत्यंत गंभीर है। जिसको लेकर राज्यभर के पत्रकारों में गहरा रोष और आक्रोश है। यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष त्रिलोक चन्द्र भट्ट की ओर से डीजीपी और जिले के एसएसपी को भेजे गये पत्र में आरोपियों के विरूद्ध कड़ी कार्रवाई की मांग की गई है।
गौरतलब है कि 19 अगस्त, 2023 को नैनीताल स्थित डीएसए ग्राउंड से होते हुए पंत पार्क की ओर जाते हुए समाचार के लिए कुछ तस्वीरें खींच रही नेशनलिस्ट यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स की सदस्य, महिला पत्रकार कंचन वर्मा को दो अज्ञात युवकों ने पीछे से धक्का दिया और कहा कि कैंची धाम वाली खबर हटा ले वरना अभी तो नोटिस दिया है नहीं तो तुझे और तेरे बच्चे को मार डालेंगे। धक्का लगने से कंचन संभल कर अपना फोन उठा पाती कि दोनों अज्ञात वहां से भाग निकले। इस मामले में पीड़िता की ओर से मु.अ.सं0 0050 अंतर्गत धारा भा.द.वि. 506 मल्लीताल थाने में अभियोग पंजीकृत कराया गया है। जिसमें कथित घटना के लिए स्पष्ट रूप से राजीव चौधरी नामक व्यक्ति पर शक जाहिर किया गया है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: सड़क किनारे मिली हजारों मरी मुर्गियां,  हडकंप मचा
Next: साइबर ठगी के शिकार आठ लोगों को लौटाई धनराशि

Related Post

default featured image
  • देहरादून
  • हरिद्वार

हरिद्वार में हुई एचआरडीए के कार्यों की अहम समीक्षा बैठक

RNS INDIA NEWS 31/01/2026 0
default featured image
  • हरिद्वार

बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ के तहत महिला अधिकारों व यूसीसी पर कार्यशाला, कानूनी जागरूकता पर दिया जोर

RNS INDIA NEWS 31/01/2026 0
default featured image
  • हरिद्वार

यूजीसी के नए नियमों के खिलाफ सड़क पर सवर्ण समाज

RNS INDIA NEWS 30/01/2026 0

Your browser does not support the video tag.

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • आयकर स्लैब में बदलाव न होने पर शिक्षक-कर्मचारी संगठन ने जताई नाराजगी
  • पोक्सो मामले में आरोपी गुरुग्राम से गिरफ्तार, नाबालिग किशोरी आरोपी के कब्जे से बरामद
  • केंद्रीय बजट में उद्योगपतियों का रखा ध्यान, आम जनता की उपेक्षा: भूपेंद्र भोज
  • राशिफल 01 फरवरी
  • बाड़ेछीना के पास सड़क हादसा, स्कूटी सवार युवक की मौके पर मौत
  • ज्योतिर्मठ में ध्वस्त होंगे भू धंसाव के समय जर्जर हुए 55 भवन, टेक्निकल टीम ने किया सर्वे

Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.