Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • महिला पहलवान निशा दहिया और उसके छोटे भाई की गोली मारकर हत्या
  • राष्ट्रीय
  • हरियाणा

महिला पहलवान निशा दहिया और उसके छोटे भाई की गोली मारकर हत्या

RNS INDIA NEWS 11/11/2021
rns featured image new

सोनीपत। महिला पहलवान निशा दहिया और उसके छोटे भाई सूरज दहिया की ग्राम हलालपुर स्थित सुशील कुमार कुश्ती एकेडमी में बुधवार को गोली मारकर हत्या कर दी गई। हत्यारोपी निशा का कोच पवन कुमार वह दोनों भाई बहन को मारकर फरार होने में कामयाब हो गया। जानकारी के मुताबिक पहलवान निशा दहिया पर लगभग डेढ़ महीने पहले भी फायरिंग की गई थी।

एक साथ दो दो हत्या की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने निशा दहिया व उसके भाई सूरज के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सोनीपत जिला अस्पताल भिजवा दिया है। बता दें कि सुशील कुमार कुश्ती एकेडमी पूर्व ओलिंपियन सुशील कुमार की एकेडमी की फ्रेंचाइजी है। इस कुश्ती एकेडमी को कुश्ती का कोच पवन कुमार संचालित करता है। निशा दहिया यहां पिछले 3 साल से प्रैक्टिस कर रही थी।

मृतक पहलवान निशा दहिया के चचेरे भाई दीपक ने बताया कि 21 साल की निशा कुश्ती की नेशनल प्लेयर थी। वह ऑल इंडिया यूनिवर्सिटी मुकाबलों में सेकेंड पोजीशन पर आई थी। 3 साल से वह सुशील कुमार कुश्ती एकेडमी में प्रैक्टिस के लिए जा रही थी। निशा का छोटा भाई सूरज उसे लेने और छोड़ने जाता था। बुधवार को भी निशा प्रैक्टिस के लिए एकेडमी पहुंची जहां कोच पवन और उसके साथी सचिन ने उसकी गोली मारकर हत्या कर दी।

मृतक निशा के चचेरे भाई दीपक ने बताया कि निशा की हत्या करने के बाद रोहतक जिले के बालंद गांव के रहने वाले निशा के कोच पवन ने निशा की मां धनपति देवी को फोन करके कहा कि प्रैक्टिस खत्म हो गई है, वो निशा को ले जाएं। जब सूरज और धनपति निशा को लेने एकेडमी पहुंचे, तो पवन व सचिन ने उन दोनों पर भी गोली चला दी। गोली लगते ही धनपति गिर गईं। मां को गिरते देखकर सूरज गांव की तरफ भागा, इसी दौरान पवन और सचिन ने सूरज का पीछा करके उसे भी गोली मारकर जान से मार दिया।

 

दीपक ने बताया कि एकेडमी में सीसीटीवी कैमरे लगे थे जिन्हें घटना के बाद आरोपी पवन उखाड़ कर अपने साथ ले गया। एकेडमी में उस वक्त कुछ मिस्त्री भी काम कर रहे थे जो घटना के बाद से फरार हैं। घटना के बाद गांव के लोग निशा, उसके भाई सूरज और धनपति देवी को लेकर सोनीपत अस्पताल पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने निशा और सूरज को मृत घोषित कर दिया गया जबकि धनपति देवी की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया गया।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: राशिफल 11 नवम्बर
Next: महिला के साथ होटल में ठहरे पशुपालन विभाग के बड़े बाबू की मौत

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय

अखबार में खाना परोसने पर होगी कार्रवाई, खाद्य कारोबारियों को चेतावनी

RNS INDIA NEWS 07/06/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

सीजेआई ने पांच नए जजों को दिलाई शपथ, सुप्रीम कोर्ट में न्यायाधीशों की संख्या हुई 37

RNS INDIA NEWS 02/06/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

पश्चिम बंगाल सरकार की बड़ी घोषणाएं; महिलाओं को हर महीने मिलेंगे 3 हजार रुपये, पांच रुपये में मछली-चावल

RNS INDIA NEWS 27/05/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • हवालबाग में जल संरक्षण अभियान के तहत विशेष गोष्ठी आयोजित
  • मोहान-गनियाद्योली मोटर मार्ग के सुधारीकरण को मिली प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति
  • खेत बचाओ अभियान के तहत किसानों को दी उन्नत खेती की जानकारी
  • खाद्य सुरक्षा मानकों पर होटल और रेस्टोरेंट संचालकों को दिया प्रशिक्षण
  • गांजा तस्करी से खरीदी गई कार गैंगस्टर एक्ट में जब्त
  • रानीखेत पुलिस ने ₹1.67 लाख से भरा बैग कुछ ही घंटों में किया बरामद
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.