Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • पौड़ी
  • महिला नीति का फाइनल ड्राफ्ट शीघ्र होगा तैयार: कंडवाल
  • पौड़ी

महिला नीति का फाइनल ड्राफ्ट शीघ्र होगा तैयार: कंडवाल

RNS INDIA NEWS 21/02/2023
rns featured image new

श्रीनगर गढ़वाल।  राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने कहा कि महिला आयोग पहली बार महिला नीति का ड्राफ्ट तैयार किया गया है। शीघ्र ही इसका फाइनल ड्राफ्ट तैयार किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इसके लिए आयोग की ओर से लोगों से सुझाव मांगे गए थे, जिसमें बेहतर सुझाव मिले हैं। उन्होंने कहा महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए एक महिला नीति होनी जरूरी है। पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि पुलिस महिलाओं के साथ अच्छा व्यवहार करे व महिलाओं के साथ मारपीट करने वालों के साथ सख्ती से निपटा जाए। उन्होंने कहा कि मारपीट की शिकायत मिलने पर आरोपी को तत्काल पकड़ा जाना चाहिए। कहा आयोग महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़ने व महिला खेल नीति कैसी हो इसके लिए भी काम कर रहा है। उन्होंने कहा कि जिन संस्थानों में 5 से अधिक महिलाएं काम करती हों वहां पर सैक्सुअल हरासमेंट कमेटी अवश्य बने, इसके निर्देश दिए गए हैं। अंकिता भंडारी मामले में उन्होंने कहा कि सबसे पहले महिला आयोग ने ही इस मामले का संज्ञान लिया था। कहा सरकार की ओर से पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने के लिए जरूरी कदम उठाए गए हैं। उन्होंने कहा कि स्पा सेंटरों में कोई भी गलत कार्य नहीं होने चाहिए, इसके लिए प्रदेश में स्पा सेंटर की एक गाइड लाइन जारी की गई है। इस दौरान उन्होंने महिला थाने का निरीक्षण किया व महिलाओं के प्रति होने वाले अपराधों के रिकार्ड की जानकारी भी ली। मौके पर सीओ श्याम दत्त नौटियाल, एसआई प्रमिला बिष्ट, संध्या नेगी, भाजपा कार्यकर्ता विनय घिल्डियाल, अनुग्रह मिश्रा, विपिन नौटियाल आदि मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: ओवरलोड ट्रकों पर पुलिस करे कार्रवाई
Next: 4590 नशे के कैप्सूल के साथ आरोपी दबोचा

Related Post

rns featured image new
  • पौड़ी

वन भूमि हस्तांतरण की मंजूरी मिलने के एक वर्ष बाद भी नहीं हुआ निर्माण

RNS INDIA NEWS 17/06/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

डिजिटल दुनिया में गढ़वाली-कुमाउंनी की भी एंट्री, जीबीपीआईईटी ने तैयार किया एआई चैटबॉट

RNS INDIA NEWS 16/06/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

हाथी ने महिला को सूंड से उठाकर खेत में फेंका

RNS INDIA NEWS 16/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • कुमाऊँनी लोक संस्कृति के रंगों से सजी अंतर-विद्यालयीय युगल नृत्य प्रतियोगिता
  • खराब सड़कों को लेकर कांग्रेस का पीडब्ल्यूडी कार्यालय पर प्रदर्शन, अधिशासी अभियंता का किया घेराव
  • राशिफल 18 जून
  • परिचित ले उड़ा बीएमडब्ल्यू, खतरनाक ड्राइविंग कर कटवाए 19 चालान
  • नव निर्मित चालदा महासू मंदिर में शिखा, दिशा पूजन किया गया
  • वन भूमि हस्तांतरण की मंजूरी मिलने के एक वर्ष बाद भी नहीं हुआ निर्माण
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.