Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • महिला ने पति से कहा…..प्रेमी संग जीवन बिताना चाहती हूँ
  • हरिद्वार

महिला ने पति से कहा…..प्रेमी संग जीवन बिताना चाहती हूँ

RNS INDIA NEWS 26/12/2020
rns featured image new

रुडकी। महिला एक साल से प्रेमी के साथ बरेली में रहती मिली। प्रेमी से महिला को एक बच्चा भी है। महिला ने अपने पति से कहा कि वह प्रेमी के साथ ही अब आगे का जीवन बिताना चाहती है। सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र के ढंडेरा निवासी युवक का कासगंज बदायूं निवासी युवती से चार साल पूर्व विवाह हुआ था। शादी के बाद महिला एक बच्चे की मां बनी। इस बीच महिला के फोन पर एक मिस कॉल आई। मिस कॉल का जवाब देने पर बीएड के छात्र से बातचीत हुई। बातचीत आगे बढ़ी तो प्यार परवान चढ़ा और दोनों ने साथ जीने मरने की कसम खा ली। 23 अक्तूबर 2019 को महिला अपने पति और एक बच्चे को छोडक़र चली गई। पति ने मामला पुलिस तक पहुंचाया। पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर महिला की तलाश शुरू कर दी। करीब एक साल बाद अब पुलिस को सूचना मिली कि महिला बरेली में है। उप निरीक्षक रणजीत खनेडा, नीता चौहान और कपिल देव बरेली रवाना हुए। बरेली से महिला और प्रेमी को कोतवाली लाया गया। कोतवाली में महिला ने बताया कि एक मिस कॉल से दोनों एक-दूसरे के नजदीक आ गए। उसे प्रेमी से एक बच्चा भी है। दोनों एक साथ रहना चाहते हैं। पुलिस ने महिला के पति को मामले की जानकारी दी। जिसके बाद पति अपने परिजनों के साथ कोतवाली पहुंचा। कोतवाली में काफी देर तक परिजनों ने महिला को गलती मानकर वापस घर लौट आने की बात कही, लेकिन महिला ने पति से कोतवाली में ही माफी मांगकर प्रेमी के साथ जाने की इच्छा जताई। इंस्पेक्टर राजेश साह ने बताया कि कोतवाली क्षेत्र से लापता विवाहिता को बरेली से पुलिस ने बरामद कर लिया है। लेकिन महिला ने अपने पति के साथ रहने से इनकार कर प्रेमी के साथ जीवन बिताने की इच्छा जताई है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: कोरोना अपडेट: 374 नए मामले, 13 की मौत
Next: कारोबारी की मौत में हत्या का मुकदमा दर्ज

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

धर्म की आड़ में लोगों को गुमराह करने के आरोप में 21 लोग पकड़े

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

चोरी की चार बाइकों के साथ दो अंतर्राज्यीय शातिर चोर गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 12/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

पुलिस पेंशन, पत्रकार भत्ता और एमएसपी गारंटी की मांग को लेकर भाकियू का प्रदर्शन

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • नशा मुक्त भारत पखवाड़े के तहत दन्या पुलिस का जागरूकता अभियान
  • धोखाधड़ी कर प्लॉट बेचने के आरोप में छह लोगों पर मुकदमा
  • सड़क सुरक्षा, साइबर अपराध और नए कानूनों को लेकर निकाली जागरूकता रैली
  • पोस्टमैन की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
  • बिनसर वनाग्नि के शहीद वन कर्मियों को दी श्रद्धांजलि
  • तेज तूफान से स्कूल के ऊपर पेड़ गिरा, मकान की छत उड़ी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.