Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • कारोबारी की मौत में हत्या का मुकदमा दर्ज
  • हरिद्वार

कारोबारी की मौत में हत्या का मुकदमा दर्ज

RNS INDIA NEWS 26/12/2020
rns featured image new

रुडकी। नारसन क्षेत्र में भवन निर्माण सामग्री का कारोबार करने वाले व्यक्ति का शव करीब 10 दिन पूर्व जंगल से बरामद हुआ था। इस संबंध में पहले पुलिस आत्महत्या का मामला बता रही थी। अब मृतक के परिजनों द्वारा उसकी पत्नी तथा अन्य पर संदेह जाहिर करते हुए पुलिस को तहरीर दी गई है जिसके आधार पर पुलिस ने हत्या का मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू की है। मुजफ्फरनगर जनपद के थाना सिखेड़ा क्षेत्र के गांव जंधेडी निवासी प्रवीण कुमार काफी समय से नारसन क्षेत्र में रहकर भवन निर्माण सामग्री का कार्य कर रहा था। यहीं पर उसने मकान बना लिया था तथा नारसन कलां गांव की एक युवती से उसने शादी की थी। जिसके दो बच्चे भी हैं। 14 दिसंबर को प्रवीण लापता हो गया था। जिसके बाद 17 दिसंबर की सुबह नारसन के जंगल से ही उसका शव बरामद हुआ था। जिसके गोली लगी हुई थी साथ में एक तमंचा और कारतूस भी मौके से बरामद हुआ था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। पुलिस इस मामले को आत्महत्या से जुड़ा मामला मान रही थी। शुक्रवार को परिजनों ने उसकी पत्नी वर्षा तथा कुछ अज्ञात लोगों पर प्रवीण की हत्या कर उसके शव को जंगल में फेंके जाने का संदेह व्यक्त करते हुए पुलिस को तहरीर दी थी। तहरीर के आधार पर पुलिस ने हत्या की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। इस संबंध में कार्यवाहक कोतवाल देवेंद्र सिंह रावत का कहना है कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया गया है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: महिला ने पति से कहा…..प्रेमी संग जीवन बिताना चाहती हूँ
Next: पेड़ से टकराई अनियंत्रित कार, चालक की मौत

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

चोरी की चार बाइकों के साथ दो अंतर्राज्यीय शातिर चोर गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 12/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

पुलिस पेंशन, पत्रकार भत्ता और एमएसपी गारंटी की मांग को लेकर भाकियू का प्रदर्शन

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

हरिद्वार में हो रही थी इमरान हाशमी की फिल्म की शूटिंग की तैयारी, बोर्ड देख भड़के लोगों ने किया हंगामा

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • बिनसर वनाग्नि हादसे के शहीदों की पुण्यतिथि पर आयोजित हुई सभा
  • जेवर लेकर प्रेमी संग फरार हुई पत्नी, कोर्ट के आदेश पर दर्ज हुआ मुकदमा
  • नशा मुक्त भारत पखवाड़े के तहत दन्या पुलिस का जागरूकता अभियान
  • सड़क सुरक्षा, साइबर अपराध और नए कानूनों को लेकर निकाली जागरूकता रैली
  • मजखाली में नुक्कड़ नाटक के माध्यम से दिया सड़क सुरक्षा का संदेश
  • यूकेएसएसएससी परीक्षा को लेकर अल्मोड़ा पुलिस सतर्क, परीक्षा केंद्रों का किया निरीक्षण
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.