Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • महिला ने पति पर धारदार कुल्हाड़ी से वार कर मौत के घाट उतारा, गिरफ्तार
  • देहरादून

महिला ने पति पर धारदार कुल्हाड़ी से वार कर मौत के घाट उतारा, गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 15/06/2021
rns featured image new

देहरादून। उत्तरकाशी जिले के बडक़ोट तहसील क्षेत्र के अंतर्गत हिमरोल गांव में एक महिला ने अपने पति पर धारदार कुल्हाड़ी से वार कर मौत के घाट उतार दिया है। घटना की सूचना मिलने पर रात को ही राजस्व पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और महिला के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। राजस्व पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जानकारी के अनुसार बडक़ोट तहसील के हिमरोल गांव निवासी जसपाल (22) की टिहरी जिले के कंडीसौड़ निवासी काजल (21) से करीब डेढ़ साल पहले शादी हुई थी। महिला ने करीब 20 दिन पहले बच्ची को जन्म दिया था। दोनों ने अपनी रजामंदी से प्रेम विवाह किया था। सूत्रों की मानें तो बच्ची के जन्म के बाद से ही पति-पत्नी आपस में पहले से ज्यादा लडऩे लगे थे। दोनों की आपस में बिल्कुल भी नहीं बनती थी। छोटी-छोटी बातों में दोनों के बीच अकसर विवाद होताा रहता था। लेकिन धीरे-धीरे दोनों में अनबन होने लगी और यह अनबन इतनी बढ़ी कि महिला ने सोमवार शाम को अपने पति की बेरहमी से हत्या कर दी। नायब तहसीलदार जगेंद्र चैहान ने बताया है कि घटना की सूचना मिलते ही वह रात को ही राजस्व टीम के साथ मौके पर पहुंचे तथा मृतक के शव को कब्जे में लेकर महिला के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। हत्यारोपी महिला को भी गिरफ्तार कर लिया गया है तथा हत्या में उपयोग किए गए हथियार को भी बरामद कर लिया गया है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: दिवंगत पत्रकार की पत्नी को प्रदान की 5 लाख की आर्थिक सहायता
Next: अल्मोड़ा कोरोना अपडेट: आज आए 19 नए मामले

Related Post

rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भगवान भोलेनाथ एवं महाबली हनुमान जी की प्रतिमाओं का किया अनावरण

RNS INDIA NEWS 14/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-14 at 20.56.27_11zon
  • देहरादून

बैरागीवाला हत्याकांड: आगजनी, पथराव के बाद गांव में भारी तनाव, चार आरोपी गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 14/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

देहरादून में युवक की हत्या के बाद तनाव, इंटरनेट सेवा बंद

RNS INDIA NEWS 14/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 15 जून
  • रोडवेज बस और बुलेट की भिड़ंत, महिला समेत तीन गंभीर घायल
  • सार्वजनिक स्थान पर हंगामा कर रहे दो लोगों को चौखुटिया पुलिस ने पकड़ा
  • जागेश्वर धाम में यातायात और श्रद्धालुओं की सुविधा को लेकर टैक्सी यूनियनों के साथ बैठक
  • महंगाई और स्मार्ट मीटर के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन
  • यूकेएसएसएससी परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न कराने को पुलिस रही अलर्ट, केंद्रों पर कड़ी निगरानी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.