Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • मुझे छर्रे लगे, सौभाग्य से बच्चे बच गए; महिला ने पाकिस्तान की गोलीबारी के खौफनाक मंजर को किया बयां
  • जम्मू कश्मीर
  • राष्ट्रीय

मुझे छर्रे लगे, सौभाग्य से बच्चे बच गए; महिला ने पाकिस्तान की गोलीबारी के खौफनाक मंजर को किया बयां

RNS INDIA NEWS 28/10/2023
rns featured image new

जम्मू। एक महिला ने जम्मू-कश्मीर में भारतीय गांवों पर पाकिस्तानी गोलीबारी के खौफनाक मंजर को बयां किया और कहा कि उन्हें इस बात को लेकर राहत है कि गोलीबारी में उनके बच्चे बच गये। रजनी देवी ने कहा, ”मैं अपने बच्चों को खाना खिला रही थी, तभी एक मोर्टार गोला तेज आवाज के साथ फट गया। मुझे छर्रे लगे, लेकिन सौभाग्य से मेरे बच्चे सुरक्षित बच गए।” पाकिस्तानी रेंजर्स ने आर एस पुरा सेक्टर के अरनिया इलाके में बृहस्पतिवार रात लगभग आठ बजे गोलीबारी शुरू की थी और यह लगभग सात घंटे तक चली थी जिसमें 38 वर्षीय देवी और सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) का एक जवान घायल हो गया था। यह लगभग पांच साल में अरनिया में पाकिस्तान द्वारा किया गया संघर्ष विराम का सबसे बड़ा उल्लंघन था।
काशीपुर की रहने वाली देवी के दाहिने हाथ में चोट लग गई और उनका जम्मू के सरकारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल में इलाज जारी है। देवी ने ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा, ”मैं अपने बच्चों को खाना खिला रही थी तभी एक गोला तेज आवाज के साथ फट गया। मुझे छर्रे लगे लेकिन सौभाग्य से मेरे बच्चे सुरक्षित बच गए।” उन्होंने कहा कि बच्चे विस्फोट से डर गये थे। उन्होंने कहा, ”मेरे आठ वर्षीय बड़े बेटे को मेरे भाई के घर छोड़ दिया गया था। मेरा छोटा बेटा डेढ़ साल का है और मुझसे बहुत अधिक जुड़ा हुआ है और जाने को तैयार नहीं है। दरअसल, घटना वाले दिन से ही उन्हें बुखार आ रहा है।”
देवी ने बताया कि उनके पति और सास अस्पताल में उनकी देखभाल कर रहे हैं और उन्हें उम्मीद है कि वह जल्द ही घर लौट आएंगी। उन्होंने कहा, ”हमने लगभग पांच साल के बाद अपने गांव में पाकिस्तानी गोलाबारी का सामना किया, जिससे स्थानीय लोगों में डर पैदा हो गया। मेरे नाबालिग बच्चे हैं और मैं उनकी सुरक्षा को लेकर बहुत चिंतित हूं।” देवी की सास रानी ने कहा कि पाकिस्तान ने छोटे हथियारों से गोलीबारी कर संघर्ष विराम का उल्लंघन शुरू किया और बाद में मोर्टार से गांव पर हमला करना शुरू कर दिया। मुख्य चिकित्सा अधिकारी सोनी सिंह ने कहा कि महिला और बीएसएफ जवान की हालत स्थिर है और उन्हें जल्द ही छुट्टी दे दी जाएगी।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: रुड़की में अवैध पटाखा दुकान पर छापा, पांच पेटी बरामद
Next: राशिफल 29 अक्टूबर

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय

सीजेआई ने पांच नए जजों को दिलाई शपथ, सुप्रीम कोर्ट में न्यायाधीशों की संख्या हुई 37

RNS INDIA NEWS 02/06/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

पश्चिम बंगाल सरकार की बड़ी घोषणाएं; महिलाओं को हर महीने मिलेंगे 3 हजार रुपये, पांच रुपये में मछली-चावल

RNS INDIA NEWS 27/05/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

सनकी पति ने पत्नी और 3 मासूम बच्चों को उतारा मौत के घाट, खुद को भी किया लहूलुहान; हैरान कर देगी वजह

RNS INDIA NEWS 19/05/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 03 जून
  • गजा क्षेत्र के गैस कनेक्शन ट्रांसफर करने की लगाई गुहार
  • बीएलओ, सुपरवाइजर और बीएलए को दिया गया एसआईआर प्रशिक्षण
  • बालिका सदन के बच्चों के लिए नई उम्मीद, शिक्षा और विकास का मिला अवसर
  • तीन धारा के पास तीर्थयात्रियों का वाहन अनियंत्रित होकर पलटा, मची चीख-पुकार
  • परीक्षा के बीच की जा रही राजनीतिक रैली, कांग्रेस को छात्रों के भविष्य की चिंता नहीं: भाजपा जिला महामंत्री
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.