Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • हिमाचल प्रदेश
  • महिला ने जहर खाकर की आत्महत्या, ससुर और जेठ-जेठानी गिरफ्तार
  • हिमाचल प्रदेश

महिला ने जहर खाकर की आत्महत्या, ससुर और जेठ-जेठानी गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 21/10/2022
rns featured image new

चिंतपूर्णी। चिंतपूर्णी थाना के डूहल भटवालां पंचायत के गांव अमोकला संदू में एक महिला ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली। चिंतपूर्णी पुलिस ने पति के बयानों पर मृतका के ससुर और जेठ-जेठानी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। थाना प्रभारी रोहिणी ठाकुर ने बताया कि अमोकला संदू में मृतका सरिता देवी (45) के पति अनुराग शर्मा ने बताया कि वीरवार रात करीब साढ़े 8 बजे मेरे भाई और भाभी ने मेरे साथ बिना किसी बात के लड़ाई-झगड़ा शुरू कर दिया। झगड़े की आवाज सुनकर मेरी पत्नी अपने कमरे से बाहर आ गई। उतने में मेरे पिता भी मौके आ गए जाेकि भाई-भाभी के साथ रहते हैं।
उक्त तीनों ने मेरी पत्नी को काफी भला-बुरा कहा, जिस पर वह रोते हुए घर के अंदर चली गई और हाॅल के दरवाजे को कुंडी लगा ली। कुछ ही देर में वह बाहर आई और बताया कि उसने जहरीली दवाई का सेवन कर लिया है। यह सुनकर वह उसे पड़ोसी की मदद से चिंतपूर्णी अस्पताल ले गया, जहां से उसे ऊना अस्पताल के लिए रैफर कर दिया गया। जब वे ऊना अस्पताल जा रहे थे तो रास्ते में उसकी पत्नी की तबीयत काफी बिगड़ गई, जिस पर उसे वापस अम्ब अस्पताल लाया गया, जहां डाॅक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
जानकारी के अनुसार महिला सरड़दाई तहसील रक्कड़ की रहने वाली थी और उसकी शादी 2008 को अनुराग शर्मा के साथ हुई थी, जिनके 2 बच्चे (बेटा-बेटी) हैं। मृतका का पति आर्मी से रिटायर्ड है और अभी शिवबाड़ी में बतौर सिक्योरिटी गार्ड कार्यरत है। वहीं पुलिस ने इस मामले में धारा 306, 34 आईपीसी के तहत मृतका के ससुर कृष्ण दयाल, जेठ अतुल शर्मा और जेठानी ममता शर्मा के खिलाफ केस दर्ज जांच शुरू कर दी है। थाना प्रभारी ने बताया कि महिला के शव का पोस्टमार्टम करवा दिया गया है और इस मामले में मृतका के ससुराल के 3 लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: सिरमौर के चमांजी में दोहरा हत्याकांड, मां-बेटे को ऐसे दी खौफनाक मौत
Next: घर से लाखों का माल लेकर युवती लापता

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय
  • हिमाचल प्रदेश

अमरूद तोड़ने पर बच्ची से बेरहमी, पूर्व सैनिक गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 06/04/2026 0
rns featured image new
  • हिमाचल प्रदेश

दवा नियंत्रण टीम की बड़ी कार्रवाई, अचानक मारा छापा, नकली दवा रैकेट का किया भंडाफोड़

RNS INDIA NEWS 06/07/2025 0
rns featured image new
  • हिमाचल प्रदेश

13 वर्षीय भतीजी से दरिंदगी करने वाले चाचा को कोर्ट की कड़ी सजा

RNS INDIA NEWS 06/07/2025 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राम मंदिर चंदे की जांच और रानीखेत अस्पताल में डॉक्टरों की नियुक्ति की मांग
  • लाला बाजार की दुकानों के टेंडर का व्यापारियों ने किया विरोध, आंदोलन की चेतावनी
  • चितई इंटर कॉलेज में महिला कोतवाली पुलिस का जागरूकता अभियान
  • पेयजल संकट पर यूकेडी का जल संस्थान कार्यालय में प्रदर्शन, अधिशासी अभियंता का किया घेराव
  • असंग्रहित गणना प्रपत्र वाले मतदाताओं का होगा दोबारा सत्यापन
  • राशिफल 03 जुलाई
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.