Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • महिला को आत्महत्या के लिए उकसाने में पति और देवर गिरफ्तार
  • देहरादून

महिला को आत्महत्या के लिए उकसाने में पति और देवर गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 29/12/2022
rns featured image new

विकासनगर। तौली भूड निवासी महिला को आत्महत्या के लिए प्रेरित करने के मामले में पुलिस ने पति और देवर को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपियों को गुरुवार को कोर्ट में पेश किया। जहां से आरोपियों को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया है। इस मामले में महिला की सास, ससुर और ननद वांछित चल रहे हैं। मृतक महिला के मायके वालों ने तीनों अन्य आरोपियों की भी तत्काल गिरफ्तार करने की मांग की है। वहीं, पुलिस ने मृतका के मायके वालों की मांग पर महिला का विसरा सुरक्षित रख दिया है। जिसे कोर्ट के निर्देश पर जल्द परीक्षण के लिए भेजा जायेगा। कबूल चंद निवासी कोटी ढलानी ने पुलिस को तहरीर देकर बताया था कि उनकी बेटी रेखा की शादी 2008 में संजय पुत्र मान सिंह निवासी तौलीभूड कोतवाली क्षेत्र विकासनगर के साथ हुई थी। शादी के बाद से ही पति संजय, देवर दीपक, सास बामूदेवी, ससुर मानसिंह और ननद रेखा उसके साथ मारपीट करते थे। कई बार समझौता भी कराया, लेकिन वे लोग नहीं माने। बताया कि देवर दीपक ने कई बार बेटी रेखा के साथ मारपीट की। बताया कि 24 दिसंबर को बेटी रेखा मायके से ससुराल गयी थी। तब वह काफी खुश थी। आरोप लगाया कि 25 दिसंबर को रेखा को ससुरालियों ने जहर खाकर आत्महत्या के लिए मजबूर कर दिया। बेटी रेखा को 25 दिसंबर कोरोनेशन अस्पताल में भर्ती कराया गया। लेकिर दो दिन तक उन्हें कोई सूचना नहीं दी। 27 दिसंबर को जब बेटी अपनी होशोहबाश खो बैठी और आईसीयू मे भर्ती थी तब उन्हें सूचना दी। लेकिन बेटी से कोई बातचीत नहीं हो पायी। 28 सुबह को चिकित्सकों ने बताया कि रेखा की जहर खाने से मौत हो गयी। इस मामले में पुलिस ने पांचों आरोपियों के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज कराया। गुरुवार को मृतका के परिजन डाकपत्थर चौकी में फिर पहुंचे। जहां बेटी के शव का न्यायिक पैनल बनाकर पुन: पोस्टमार्टम करने की मांग की। पुलिस ने बताया कि मृतका का विसरा सुरक्षित रख दिया है। जिसको परीक्षण के लिए भेजा गया है। बताया कि मृतका आरोपी पति संजय और देवर दीपक को गिरफ्तार किया है। इसके बाद परिजन शांत हुए और बेटी का अंतिम संस्कार कराया। थानाध्यक्ष सहसपुर गिरीश नेगी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों को जेल भेज दिया है। अन्य आरोपियों के खिलाफ साक्ष्य जुटाये जा रहे हैं।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: पीएम की माताजी के स्वास्थ्य लाभ हेतु बदरी केदार में विशेष पूजा
Next: डीएम को ज्ञापन सौंप की समस्याओं को हल करने की मांग

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

देहरादून में युवक की हत्या के बाद तनाव, इंटरनेट सेवा बंद

RNS INDIA NEWS 14/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

जसपाल राणा के नाम पर हो त्रिशूल शूटिंग रेंज और खेल पुरस्कार: भारत चौहान

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

जेवर लेकर प्रेमी संग फरार हुई पत्नी, कोर्ट के आदेश पर दर्ज हुआ मुकदमा

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • अल्मोड़ा में यूकेएसएसएससी की स्नातक स्तरीय पुनर्परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न
  • देहरादून में युवक की हत्या के बाद तनाव, इंटरनेट सेवा बंद
  • राशिफल 14 जून
  • नशा मुक्त भारत पखवाड़े के तहत दन्या पुलिस का जागरूकता अभियान
  • धोखाधड़ी कर प्लॉट बेचने के आरोप में छह लोगों पर मुकदमा
  • सड़क सुरक्षा, साइबर अपराध और नए कानूनों को लेकर निकाली जागरूकता रैली
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.