Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • महिला का शव सड़क पर रख लगाया जाम
  • हरिद्वार

महिला का शव सड़क पर रख लगाया जाम

RNS INDIA NEWS 17/07/2021
13 (22)

हरिद्वार। शनिवार दोपहर बाद दौलतपुर निवासी परिजनों ने पोस्टमार्टम के बाद मृत महिला का शव धनोरी-बहादराबाद मार्ग के बीच सड़क पर रखकर आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर लगभग डेढ़ घंटे तक जाम लगाए रखा। इस दौरान दोनों तरफ से लंबा जाम लग गया। सूचना पर पहुंची बहादराबाद एवं कलियर पुलिस ने वाहनों को अन्य मार्गों पर डायवर्ट किया। उसके बाद भी परिजन बीच रोड पर बैठे रहे। पुलिस ने आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी का आश्वासन देकर बामुश्किल परिजनों को समझा-बुझाकर यातायात सुचारू कराया। मृतका के परिजनों ने बहादराबाद पुलिस को भी मुकदमा दर्ज करने को शिकायत दी है। मृतका के भाई मोनू का कहना है कि उसकी बहन दीपा (25) की शादी कलियर के कोटा मुरादनगर निवासी विपिन के साथ वर्ष 2017 में हुई थी। आरोप है कि बीते दिन शुक्रवार को देवर और दीपा के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई थी। आरोप है कि देवर ने गर्भवती भाभी के सिर पर धारदार हथियार से वार कर हत्या कर दी थी। पुलिस ने दीपा के पति और ससुर को गिरफ्तार कर लिया था। लेकिन देवर और परिवार के अन्य लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार नहीं किया। बहादराबाद थाना प्रभारी संजीव थपलियाल ने बताया कि कलियर थाने में हत्या का मुकदमा दर्ज है। कलियर पुलिस मामले की जांच कर रही है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार दबिश दे रही है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: कांवड़ मेले को लेकर हुई उत्तराखण्ड एवं यूपी पुलिस व प्रशासन के अधिकारियों की बार्डर मीटिंग आयोजित
Next: मुख्यमंत्री धामी ने किया महालक्ष्मी योजना का शुभारम्भ

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

पथरी में हत्या के गवाह के पिता को पिस्टल दिखाकर धमकाया, मुकदमा दर्ज

RNS INDIA NEWS 14/07/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

हरिद्वार में मतदाता सूची का प्रारूप प्रकाशित, विशेष गहन पुनरीक्षण शुरू

RNS INDIA NEWS 14/07/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

यात्री बनकर जांच करने पहुंचे अधिकारी, आठ किमी के 200 किराया वसूलने पर ई-रिक्शा सीज़

RNS INDIA NEWS 13/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • केतन हत्याकांड में आया नया मोड़; जांच में नाबालिग से दुष्कर्म की पुष्टि, मां की तहरीर पर दर्ज हुआ मामला
  • बायोमेट्रिक हाजिरी में डॉक्टरों और कर्मचारियों की कोताही, प्राचार्य ने दे दी सख्त चेतावनी
  • टिहरी में शुरू हुआ साप्ताहिक विशेषज्ञ चिकित्सा शिविर
  • हरेला पर्व पर उद्यान विभाग बांटेगा फलदार पौधे
  • एनएमसी मान्यता के लिए राजकीय मेडिकल कॉलेज की तैयारी तेज
  • एसएसजे विश्वविद्यालय में तीन दिवसीय पौधारोपण अभियान शुरू
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.