Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • महिला का नहाते हुए वीडियो बना कर किया ब्लैकमेल
  • हरिद्वार

महिला का नहाते हुए वीडियो बना कर किया ब्लैकमेल

RNS INDIA NEWS 01/11/2020
rns featured image new

रुडकी। लक्सर के गांव में युवक ने पड़ोस की महिला का नहाते हुए वीडियो बना लिया। इसके बाद युवक वीडियो वायरल करने की धमकी देकर महिला का यौन शोषण करने लगा। पता चलने पर महिला के पति ने पुलिस को तहरीर दी, पर कार्रवाई नहीं हुई। उसने राष्ट्रीय महिला आयोग को पत्र भेजकर कार्रवाई की गुहार लगाई है। लक्सर कोतवाली के एक गांव निवासी युवक की ससुराल झबरेड़ा थाना क्षेत्र में है। उसके घर के बाहर खुले में स्नानघर बना हुआ है। स्नानघर की छत नहीं है। आरोप है कि पड़ोस के युवक ने कई महीने पहले स्नानघर में नहाते समय उसकी पत्नी की वीडियो बना ली। इसके बाद उसने वीडियो उसकी पत्नी को दिखाकर ब्लैकमेल किया तथा जबरन उसके साथ शारीरिक संबंध बना लिए। करीब दो महीने बाद महिला ने अपने पति को पूरी बात बताई। पति ने कोतवाली पुलिस को तहरीर दी। उसने युवक द्वारा ब्लैकमेल करने के लिए भेजे गए व्हाट्सअप मैसेज भी पुलिस को दिखाए। पुलिस ने जांच के बाद मामला महिला व आरोपी युवक की सहमति का बताकर कार्रवाई नहीं की। महिला के पति का आरोप है कि पुलिस के कार्रवाई न करने से युवक के हौसले बढ़ गए हैं।

लड़कियों से छेड़छाड़ पड़ी कांग्रेस जिलाध्यक्ष को महंगी, लड़कियों ने की सरेआम पिटाई, वीडियो वायरल

अब वह अक्सर उसकी मौजूदगी में ही उसके घर में घुस आता है और उसके सामने ही उसकी पत्नी को परेशान करता है। महिला के पति ने अब सीधे राष्ट्रीय महिला आयोग से मामले की शिकायत कर आरोपी युवक के खिलाफ कार्रवाई किए जाने की मांग की है। आयोग ने शिकायत एसएसपी हरिद्वार को भेजकर कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। उधर, हल्के के प्रभारी दरोगा संजय रावत का कहना है कि वे छुट्टी पर हैं। ऐसा मामला अभी तक उनके संज्ञान में नहीं आया है। छुट्टी से लौटने पर मामले की निष्पक्षता से जांच करने के बाद कार्रवाई की जाएगी।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: पुल की रेलिंग पर फंदे से लटका मिला दिव्यांग का शव
Next: महिलाएं तैयार कर रहीं गोबर के दीपक

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

तमंचे के बल पर महिला से दुष्कर्म व लूट, चार आरोपी गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 15/07/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

हरिद्वार में युवती से छेड़छाड़ में हरियाणा के पर्यटक को भीड़ ने पीटा, वीडियो हुआ वायरल

RNS INDIA NEWS 15/07/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

चारदीवारी तोड़ने के बाद विरोध करने पर मारपीट, केस दर्ज

RNS INDIA NEWS 15/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • शनिवार को इस्कॉन दून में निकालेगा श्री जगन्नाथ रथ यात्रा
  • राशिफल 16 जुलाई
  • तमंचे के बल पर महिला से दुष्कर्म व लूट, चार आरोपी गिरफ्तार
  • सफाई कर्मचारियों के आमरण अनशन को पार्षदों का समर्थन
  • हरिद्वार में युवती से छेड़छाड़ में हरियाणा के पर्यटक को भीड़ ने पीटा, वीडियो हुआ वायरल
  • नाबार्ड के 45वें स्थापना दिवस पर गौ-सदन में हुआ पौधरोपण
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.