Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तर प्रदेश
  • लड़कियों से छेड़छाड़ पड़ी कांग्रेस जिलाध्यक्ष को महंगी, लड़कियों ने की सरेआम पिटाई, वीडियो वायरल
  • उत्तर प्रदेश

लड़कियों से छेड़छाड़ पड़ी कांग्रेस जिलाध्यक्ष को महंगी, लड़कियों ने की सरेआम पिटाई, वीडियो वायरल

RNS INDIA NEWS 01/11/2020
Screenshot_20201101_175431

युवतियों को फ़ोन पर करता था परेशान, अकेले में मिलने की बात करता था

चरित्रहीनता के चलते जूतमपैजार की घटना कोई नई बात नहीं

कुठौंद एवं झारखण्ड की तरह नगर मे भी हुये अपमानित

उरई ,01 नवंबर (आरएनएस)। राजनीति मे बड़ी-बड़ी बाते करने तथा अपने आप को साफ सुथरी छवि का नेता बताने वाले कांग्रेस अध्यक्ष को उस समय महंगा पड़ गया जब एक युवती ने छेडख़ानी की घटना को लेकर जिलाध्यक्ष पर जमकर चप्पल बरसाई। इतना ही नहीं देखते देखते युवती ने एक मिनट मे अनगिनत चप्पल जड़ दी। उक्त घटना देखने के लिये सडक़ पर आम जनता की भीड़ लगी रही। जिलाध्यक्ष द्वारा काफी आरजू मिन्नत करते रहे इसके बाद भी युवती बराबर चप्पलों की बौछार करती रही। बताते चले कि कांग्रेस की प्रदेश कार्यकारणी द्वारा भरोसा जताते हुये कांग्रेस कमेटी ने जनपद मे अनुज मिश्रा को जिलाध्यक्ष बनाते हुये कांग्रेस को मजबूत करने की बागड़ोर सौंपी थी। लेकिन यहां पर अध्यक्ष ने अपने पद का नाजायज फायदा उठाते हुये जमकर दुरूपयोग किया तथा आये दिन वह युवतियों को फोन करने लगे। धीरे-धीरे अध्यक्ष का जिगर खुलता गया तथा एक दिन जिलाध्यक्ष ने एक युवती से छेडख़ानी करनी चाही। जिसका भुगतान कांग्रेस जिलाध्यक्ष को बीच रास्ते मे रोड़ पर भुगतना पड़ा। जिलाध्यक्ष की हरकतों से आजिज आकर युवती ने नगर क्षेत्र के स्टेशन रोड़ पर उनको बीच सडक़ पर चप्पलों से पीटना शुरू कर दिया तथा देखते हुये देखते युवती ने अध्यक्ष पर अनगिनत चप्पलों की बौछार कर दी। कांग्रेस जिलाध्यक्ष को पिटता देख वहां पर राहगीरों एवं स्थानीय लोगों की भारी भीड़ लग गयी। मगर किसी ने भी अध्यक्ष को बचाने की कोशिश नहीं की। आखिर कोई बचाता भी क्यों, जब अध्यक्ष ने युवती को छेड़ा है तो भला कोई साथ क्यों देगा। यह सिलसिला काफी समय तक चलता रहा। हालत यह हुयी कि मारपीट मे जिलाध्यक्ष अनुज मिश्रा के अंगवस्त्र भी फट गये। अपनी गलती को लेकर कांग्रेस जिलाध्यक्ष उक्त युवती के बार-बार पैर छूकर माफी मांगते और गिड़गिड़ाते रहे। लेकिन युवती ने एक न सुनी, वह अपने दिल मे सुलगती आग को बुझाने के लिये बराबर चप्पल बरसाती रही। इतना ही नही युवती के साथ जा रही युवती ने भी अध्यक्ष को खूब खरी खोटी सुनाई। घटना क्रम के दौरान खड़ी भीड़ मे भी लोगों द्वारा तरह तरह की चर्चायें होती रही। कुछ लोगों द्वारा चर्चा की जा रही थी कि कांग्रेस जिलाध्यक्ष का ये हाल है। हालांकि उक्त घटनाक्रम को लेकर राजनैतिक व आम लोगों मे चर्चा का विषय बना हुआ है।
महिला का नहाते हुए वीडियो बना कर किया ब्लैकमेल

कई बार अपमानित हो चुके है कांग्रेस जिलाध्यक्ष

उरई। जनपद मे कांग्रेस कमेटी उत्तर प्रदेश द्वारा बनाये गये जनपद के जिलाध्यक्ष अनुज मिश्रा को जनपद की बागडोर हाथ मे सौंप दी थी, लेकिन इन्होंने अध्यक्ष पद की गरिमा को धूमिल कर दिया। कई बार अनुज मिश्रा को अपने किये पर अपमानित होना पड़ा। विगत दिनों कुठौंद क्षेत्र मे भी कांग्रेस के जिलाध्यक्ष पर जमकर झूमका गिराया गया था तथा झारखण्ड में पयर्वेक्षक बनाकर भेजा गया था। वहां पर भी उन्हें अपमान का सामना करना पडा था। यह अध्यक्ष के लिये युवतियों द्वारा पीटने का कोई पहला मामला नहीं है। वह तो पहले से ही अपमानित होते आ रहे है।
शेयर करें..

Post navigation

Previous: कोरोना महामारी से बचाव को पुलिस ने निकाली जागरूकता रैली
Next: कल से खुलेंगे स्कूल

Related Post

rns featured image new
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय

महाकुंभ: प्रयागराज, उत्तर प्रदेश पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

RNS INDIA NEWS 09/02/2025 0
rns featured image new
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड

सीएम धामी को दिया प्रयागराज, यूपी में होने वाले महाकुंभ मेले का निमंत्रण

RNS INDIA NEWS 12/12/2024 0
judge hammer
  • उत्तर प्रदेश
  • राष्ट्रीय

तीन साल की बालिका के साथ दुष्कर्म के आरोपी ताऊ को मिली फांसी की सजा, 1 लाख का जुर्माना

RNS INDIA NEWS 05/08/2024 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • हरेला पर मुख्यमंत्री ने किया राज्य स्तरीय पौधारोपण कार्यक्रम का शुभारंभ, जागेश्वर क्षेत्र के लिए कीं आठ बड़ी घोषणाएं
  • मुख्यमंत्री धामी ने किया जागेश्वर श्रावणी मेले का शुभारंभ, हरेला पर पौधरोपण का दिया संदेश
  • शनिवार को इस्कॉन दून में निकालेगा श्री जगन्नाथ रथ यात्रा
  • राशिफल 16 जुलाई
  • तमंचे के बल पर महिला से दुष्कर्म व लूट, चार आरोपी गिरफ्तार
  • सफाई कर्मचारियों के आमरण अनशन को पार्षदों का समर्थन
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.