Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • महिला कांग्रेस का लापता अंकित सकलानी की वापसी को प्रदर्शन
  • देहरादून

महिला कांग्रेस का लापता अंकित सकलानी की वापसी को प्रदर्शन

RNS INDIA NEWS 01/01/2024
rns featured image new

देहरादून।  महिला कांग्रेस के प्रतिनिधिमंडल ने शिप कंपनी में कार्यरत नेहरू ग्राम, देहरादून निवासी अंकित सकलानी की सकुशल वापसी की मांग की। प्रदेश महिला कांग्रेस की वरिष्ठ उपाध्यक्ष आशा मनोरमा डोबरियाल की अगुवाई में महिला कांग्रेस ने क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय में प्रदर्शन किया। साथ ही विदेश मंत्री को ज्ञापन भी भेजा।
आशा मनोरम डोबरियाल के मुताबिक अंकित सकलानी एक दिसंबर से ही शिप कंपनी में सेवा देना आरंभ की थी। इस बीच कंपनी की ओर से परिजनों को सूचना दी गई कि अंकित ने शिप से समुद्र में छलांग लगा दी। साथ ही अब कंपनी की ओर से कहा जा रहा है कि डेड बॉडी भी प्राप्त हो गई है। लेकिन परिजन कंपनी के दावों पर विश्वास करने को तैयार नहीं है। उन्होंने अंकित के लापता होने की जांच करने के साथ ही विदेश में स्थित भारतीय दूतावास से हस्तक्षेप करने की मांग की। साथ ही इस मामले के कंपनी का स्पष्टीकरण भी लिया जाए। महिला कांग्रेस की ओर से आरोप लगाया कि अभी तक भारतीय दूतावास और विदेश विभाग के अधिकारियों की ओर से अपेक्षित सहयोग नहीं मिल पा रहा है। महिला कांग्रेस ने विदेश मंत्री के नाम क्षेत्रीय पासपोर्ट अधिकारी विनय शंकर पांडे को ज्ञापन भी सौंपा।
ज्ञापन देने वालों में आशा मनोरमा डोबरियाल शर्मा के साथ महिला कांग्रेस महानगर अध्यक्ष उर्मिला थापा, पार्षद मीना बिष्ट, पार्षद सविता सोनकर, पुष्पा पंवार, रेखा डिंगरा, राधा, अनुराधा तिवारी, संगीता शर्मा, मुन्नी देवी, ममता, कविता समेत अन्य मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: कृषि भूमि की खरीद पर रोक का निर्णय ध्यान भटकाने का हथकंडा: डिमरी
Next: नववर्ष के पहले दिन मंदिरों में उमड़े श्रद्धालु

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

शराब पीने से टोकने पर दो युवकों पर फायर झोंके

RNS INDIA NEWS 05/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

म्यूंडा गांव में खड्ड के उफान से तबाही, खेत, रास्ते और छानियों को भारी नुकसान

RNS INDIA NEWS 04/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून
  • पौड़ी

स्कूलों में अनिवार्य होंगी एनसीसी, एनएसएस और स्काउट-गाइड इकाइयां: धन सिंह रावत

RNS INDIA NEWS 04/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 06 जून
  • विश्व पर्यावरण दिवस पर दण्डेश्वर मंदिर परिसर में आयोजित हुआ हरित योग कार्यक्रम
  • सल्ट में विवाहिता की हत्या के आरोप में पति गिरफ्तार, दहेज उत्पीड़न का भी मामला दर्ज
  • भालू से भिड़ कर सरोप सिंह ने बचाई जान, हाथ और सिर पर गंभीर घाव
  • भाजपा लमगड़ा मंडल की बैठक में संगठन सुदृढ़ीकरण पर जोर
  • सेंचुरी पेपर मिल ने ढ़ाई करोड़ पौधे लगाने का रखा लक्ष्य
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.