Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल
  • महिला अस्पताल में करंट से मजदूर की मौत
  • नैनीताल

महिला अस्पताल में करंट से मजदूर की मौत

RNS INDIA NEWS 26/08/2023
rns featured image new

हल्द्वानी। राजकीय महिला अस्पताल में काम कर रहे एक युवक की करंट लगने से मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। मुरादाबाद पाखवाड़ा निवासी निजाम (18) पुत्र मुसाहिद अपने बड़े भाई जाहिद के साथ वेल्डिंग का काम करता था। दोनों भाइयों को एक ठेकेदार के मार्फत राजकीय महिला अस्पताल की ओपीडी में फाइबर लगाने का काम मिला था। दो दिन पहले ही दोनों ने ओपीडी में काम शुरू किया था। शनिवार सुबह भी दोनों भाई करीब 8 बजे अस्पताल पहुंच गए और काम शुरू कर दिया। इस बीच वेल्डिंग मशीन के तार बार-बार प्लग से निकल जा रहे थे। जिससे काम प्रभावित हो रहा था। इस पर जाहिद तार को प्लग में लगाने चला गया। दूसरी तरफ निजाम ने वेल्डिंग मशीन गलत तरीके से पकड़ रखी थी। प्लग में तार लगाते ही निजाम को करंट लग गया और वह वहीं गिर गया। जाहिद के शोर मचाने पर महिला अस्पताल में तैनात पीआरडी जवानों ने एंबुलेंस की मदद से निजाम को बेस अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मेडिकल चौकी में तैनात एसआई अकील अहमद ने बताया कि पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: कोषागार कर्मियों ने विरोध जताया
Next: रैडक्रॉस सोसायटी की बैठक आयोजित, सदस्यों ने रखे सुझाव

Related Post

rns featured image new
  • नैनीताल

राज्यपाल, सांसद और न्यायाधीशों ने योग से दिया निरोगी जीवन का संदेश

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • नैनीताल

भवन निर्माण और सर्विस सेंटर में पानी के उपयोग पर लगी रोक हटी

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • नैनीताल

कैंची धाम के पास बस खराब होने से हाईवे पर तीन किलोमीटर लंबा जाम

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 24 जून
  • खेत बचाओ अभियान के तहत वैज्ञानिकों ने किसानों को किया जागरूक
  • मांगों पर कार्रवाई नहीं हुई तो 29 जुलाई से फिर आंदोलन करेंगे गुरिल्ले
  • टीबड़ी क्षेत्र में रेलवे की दस बीघा जमीन कब्जा मुक्त कराई
  • कोसी नदी में डूबने से दो युवकों की मौत, क्षेत्र में मचा हड़कंप
  • तहसील परिसर में शत्रु संपत्ति की ई-नीलामी को लेकर जागरूकता शिविर आयोजित
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.