Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • कांग्रेस की ओर से फेक वीडियो प्रसारित किया जाना शर्मनाक: महेंद्र भट्ट
  • उत्तराखंड

कांग्रेस की ओर से फेक वीडियो प्रसारित किया जाना शर्मनाक: महेंद्र भट्ट

RNS INDIA NEWS 30/04/2024
rns featured image new

देहरादून(आरएनएस)। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने मंगलवार को बलवीर रोड स्थित प्रदेश कार्यालय में पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि कांग्रेस के एक मुख्यमंत्री व इलेक्शन वार कॉर्डिनेटर द्वारा केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का फेक वीडियो प्रसारित कराया जाना शर्मनाक है। उन्होंने कहा कि इससे साबित हो गया है कि कांग्रेस का हाथ हमेशा षड्यंत्रकारियों के साथ है। पत्रकारों से बात करते हुए महेंद्र भट्ट ने कहा कि कांग्रेस पिछड़े समाज के आरक्षण का हक मुस्लिमों को देना चाहती है। पार्टी की यह सच्चाई जब समाज के सामने आई तो अब वह झूठ का सहारा लेकर भाजपा के नेताओं के खिलाफ षड़यंत्र कर रही है। उन्होंने कहा कि केंद्रीय गृह मंत्री के फेक वीडियो कांग्रेस नेताओं द्वारा प्रसारित किया जाना शर्मनाक और राजनीति में नैतिक पतन की पराकाष्ठा है। उन्होंने कहा कि इस मामले में कांग्रेस के एक सीएम और इलेक्शन वार कॉर्डिनेटर का नाम सामने आया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस और उनके सहयोगी चुनाव में हार निश्चित देखकर बौखला गए हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा एससी, एसटी और ओबीसी के आरक्षण की समर्थक है और हमेशा इसके संरक्षण के लिए भूमिका निभाती रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने हमेशा इस वर्ग के हक पर डाका डाला है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: मतदाता जागरूकता अभियान में उत्तराखंड ने किया टॉप
Next: उत्तराखंड बोर्ड 12वीं रिजल्ट: देखिए इंटर में परचम लहराने वाले छात्रों की लिस्ट

Related Post

rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

केंद्र सरकार से उत्तराखंड को पूंजीगत निवेश के लिए ₹451.63 करोड़ की विशेष सहायता ऋण की प्रथम किस्त स्वीकृत

RNS INDIA NEWS 13/07/2026 0
weather
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

उत्तराखंड में 9 और 10 जुलाई को भारी बारिश का अलर्ट, सतर्क रहने के निर्देश

RNS INDIA NEWS 08/07/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

मुख्यमंत्री के निर्देश पर बदरीनाथ धाम में दान-चढ़ावे से संबंधित शिकायतों की जांच हेतु उच्चस्तरीय समिति गठित

RNS INDIA NEWS 07/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • विश्व युवा कौशल दिवस पर छात्राओं को कानूनी अधिकारों और डिजिटल सुरक्षा की दी जानकारी
  • कुमाऊं सहकारी संघ को नई कार्यकारिणी मिली, बबिता मेहरा बनी निर्विरोध अध्यक्ष
  • 15 से 18 जुलाई तक सभी वाहनों के लिए खुलेगा अल्मोड़ा-क्वारब हाईवे, चौसली-क्वारब वैकल्पिक मार्ग रहेगा बंद
  • धौलादेवी में स्वास्थ्य शिविर में 409 लोगों का उपचार, 110 के हुए निःशुल्क एक्स-रे
  • क्वारब बाईपास पर भारी और ओवरलोड वाहनों पर होगी सख्ती, जोखिमग्रस्त विद्युत पोल हटाने के निर्देश
  • राशिफल 14 जुलाई
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.