Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • टिहरी
  • महंगाई पर कांग्रेस ने सरकार को घेरा
  • टिहरी

महंगाई पर कांग्रेस ने सरकार को घेरा

RNS INDIA NEWS 21/08/2022
default featured image

नई टिहरी। रजाखेत में ब्लाक कांग्रेस कमेटी ने चौपाल आयोजित कर भाजपा को जमकर कोसा। चौपाल को संबोधित करते हुये प्रतापनगर के विधायक विक्रम सिंह नेगी ने कहा कि भाजपा राज की महंगाई से आम जन बुरी तरह त्रस्त है। खाद्य पदार्थों के दामों में बेतहाशा वृद्धि हो रही है। महंगाई और बेरोजगारी को लेकर आयोजित चौपाल में विधायक नेगी ने कहा कि कांग्रेस शासनकाल में जो गैस का सिलेंडर चार सौ रुपए का हुआ करता था, वो आज ग्यारह सौ रुपए हो गया है। जिसमें सरकार ने सब्सिडी भी बंद कर दी है। जो दालें पचास से सौ रुपए तक होती थी, वो आज दो सौ के पार पहुंच गई है। दूध, दही व घी के दामों में वृद्धि की गई है। स्टेशनरी, सीमेंट व सरिया जैसी आइटमों पर सरकार ने पांच से अठारह प्रतिशत जीएसटी लगा दी है। जिससे आमजन का जीना दूभर हो गया है। विधायक नेगी ने कहा कि प्रचंड बहुमत की भाजपा सरकार महंगाई के चाबुक से लगातार हमला कर रही है, जो कि महिलाओं की रसोई पर सीधा हमला है। जिससे उनके घर का बजट बिगड़ कर रहा गया है। घर चलाना मुश्किल हो गया है। कांग्रेसकाल में राशन की दुकानों पर चीनी व मिट्टी का तेल मिलता था। वो भी भाजपा ने बंद कर दिया गया है। ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष मान सिंह रौतेला ने कहा कि आज प्रदेश में बेरोजगारी दानव बन कर नाच रही है। रिक्त पदों पर चहेतों को पहुंचाने का काम किया जा रहा है। भ्रष्टाचार का बोलबाला भाजपा के दौर में चरम पर है। भर्तियों किये जा रहे घपलों से युवाओं में हताशा है। चौपाल का संचालन खुशी लाल ने किया। चौपाल में महेश जोशी, हंसा रमोला, मनीष कुकरेती, आनंद सिंह मंदरवाल, पूर्ण सिंह, हुकुम सिंह, लक्ष्मी देवी, प्रभा देवी, सुनीता देवी, सिद्धि राम, कमलेश्वरी, शीला देवी, विजय सिंह, अनुराग, लक्ष्मण, वीर सिंह, जय सिंह, गुमान सिंह, रणवीर सिंह आदि मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: आपदा से प्रभावित लोगों को आर्थिक पैकेज देने की मांग
Next: ऋषिकेश चंबा हाईवे भारी बोल्डर आने से बंद

Related Post

default featured image
  • टिहरी

भूखंडों का स्वामित्व दर्ज कराने के लिए प्रशासन ने बढ़ाई 15 दिन की समय सीमा

RNS INDIA NEWS 01/02/2026 0
default featured image
  • टिहरी

बिना सहमति मेला आयोजन पर भड़के व्यापारी, बाजार में किया प्रदर्शन

RNS INDIA NEWS 01/02/2026 0
default featured image
  • टिहरी

सीएचसी प्रतापनगर के प्रभारी चिकित्साधिकारी पर अनियमितता का आरोप

RNS INDIA NEWS 29/01/2026 0

Your browser does not support the video tag.

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 03 फरवरी
  • तीन उद्योगों को अंतिम नोटिस जारी, आवंटन निरस्त होगा
  • रोड कटिंग शर्तों का उल्लंघन, यूपीसीएल की अनुमति निरस्त
  • अंकिता भंडारी के लिए न्याय की मांग को लेकर किया प्रदर्शन
  • फीचर फिल्म ‘माँ सुरकण्डा’ का पोस्टर लोकार्पित
  • एक साल में ही उखड़ गया संग्राली मोटर मार्ग का डामर

Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.