Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • टिहरी
  • आपदा से प्रभावित लोगों को आर्थिक पैकेज देने की मांग
  • टिहरी

आपदा से प्रभावित लोगों को आर्थिक पैकेज देने की मांग

RNS INDIA NEWS 21/08/2022
rns featured image new

नई टिहरी। जिला कांग्रेस कमेटी टिहरी ने विभिन्न क्षेत्रों में भारी बारिश से हुए जान-माल के नुकसान पर दुख जताया है। संगठन ने सरकारी तंत्र पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए सरकार से आपदा में जान गंवाने वाले लोगों के परिजनों को आर्थिक सहायता देने की मांग की है। पूर्व कांग्रेस जिलाध्यक्ष शांति प्रसाद भट्ट ने कहा कि बीते दिनों से जिले सहित प्रदेश में हो रही भारी बारिश से आपदा जैसे हालात बने हुए हैं। जिससे कई स्थानों पर जानमाल के नुकसान की भी सूचनाएं हैं। कहा कि प्रदेश सरकार समय रहते लोगों को राहत नहीं दिला पाई, और ना ही लोगों की रक्षा कर पाई। एसडीआरएफ व पुलिस टीम ने कुछ राहत कार्य किए, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि सरकार के मंत्री-विधायक केवल फोटो खिंचवाने के लिए घटना स्थलों पर गए, जिससे राहत कार्यों के लगे प्रशासन के आला-अधिकारी वीआईपी ड्यूटी में लगे रहे और लोगों को उनके हाल पर छोड़ दिया गया। उन्होंने आपदा में जान गंवाने वाले लोगों के लिए दुख जताते हुए सरकार से मृतकों के परिजनों, आपदा में अपना घर, कृषि भूमि आदि गंवाने वालों को आर्थिक पैकेज दिए जाने के साथ ही उनका पुनर्वास किए की मांग की है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: अधीनस्थ चयन आयोग भर्ती घोटाले की सीबीआई जांच की मांग को लेकर कांग्रेस ने किया सरकार का पुतला दहन
Next: महंगाई पर कांग्रेस ने सरकार को घेरा

Related Post

rns featured image new
  • टिहरी

टेंडर निरस्त नहीं होने तक जारी रहेगा जमीन बचाने का संघर्ष, चौथे दिन भी क्रमिक अनशन पर डटे ग्रामीण

RNS INDIA NEWS 26/06/2026 0
rns featured image new
  • टिहरी

डालगांव जूनियर हाईस्कूल भवन के हाल, लकड़ी की टेक पर टिकी है छत

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0
rns featured image new
  • टिहरी

भीम आर्मी के विरोध में चौंधार पहुंचे प्रतापनगर के लोग

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 27 जून
  • कालागढ़ पावर हाउस ने जून में किया रिकॉर्ड बिजली उत्पादन
  • टेंडर निरस्त नहीं होने तक जारी रहेगा जमीन बचाने का संघर्ष, चौथे दिन भी क्रमिक अनशन पर डटे ग्रामीण
  • रात में अतिक्रमण हटाओ अभियान से भड़के लघु व्यापारी, नगर निगम के खिलाफ प्रदर्शन
  • कोसी नदी में नहीं उतरने की सोमेश्वर पुलिस ने की अपील
  • पांच साल की मासूम से दरिंदगी, पैरोल पर आया सजायाफ्ता गिरफ्तार
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.