Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • पौड़ी
  • महंगाई और अनाप-शनाप टैक्स ने आम आदमी का जीना किया मुहाल: हरदा
  • पौड़ी

महंगाई और अनाप-शनाप टैक्स ने आम आदमी का जीना किया मुहाल: हरदा

RNS INDIA NEWS 03/10/2021
rns featured image new

कोटद्वार। पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा कि आनन-फानन में लालढांग-चीलरखाल मोटर मार्ग का डामरीकरण भाजपा सरकार की नाकामयाबी को बताने के लिए काफी है। कहा कि वर्तमान सरकार ने आज तक इस मार्ग की सुध नहीं ली और अब चुनाव नजदीक देख कर औपचारिकता निभाई जा रही है। रविवार को बद्रीनाथ मार्ग स्थित एक होटल में पत्रकारों से रूबरू होते हुए पूर्व सीएम हरीश रावत ने कहा कि प्रदेश में अगली सरकार कांग्रेस की बनने जा रही है। कहा कि महंगाई और अनाप-शनाप टैक्स ने आम आदमी का जीना मुहाल कर दिया है, लेकिन कांग्रेस की सरकार बनते ही आम आदमी का जीवन  खुशहाल हो जाएगा। पूर्व मुख्यमंत्री रावत ने कहा कि कोटद्वार का जो विकास सुरेंद्र सिंह नेगी ने किया था ऐसा कोई भी नहीं कर सकता है। उन्होंने कहा कि लालढांग-चिलरखाल मोटर मार्ग एक बरसाती मार्ग बनकर रह गया है और यहां के विधायक इस मार्ग के प्रति जरा भी गंभीर होते तो ये काफी पहले तैयार हो गया होता। लेकिन उनकी उदासीनता के कारण इस मार्ग के 12 महीने खुले रहने की उम्मीद अब खत्म हो गई है। रावत ने कहा कि कोटद्वार में छूटे हुए विकास कार्य अब कांग्रेस की सरकार पूरा करेगी और इसके लिए यहां की जनता को सुरेंद्र सिंह नेगी को मजबूत करना होगा। इस मौके पर पूर्व मंत्री सुरेंद्र सिंह नेगी, मेयर हेमलता नेगी, डॉ. चंद्रमोहन खर्कवाल, गीता नेगी, संजय मित्तल, विजयनारायण सिंह, साबर सिंह नेगी, बलबीर रावत, पिंकी नेगी, शकुंतला चौहान, अमितराज सिंह, हिमांशु बहुखंडी मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: कर्णप्रयाग और गैरसैंण विकासखंड के लिए 12 मोटर मार्गों की मंजूरी
Next: झाड़ियों में मिला व्यक्ति का शव

Related Post

rns featured image new
  • पौड़ी

गुलदार की दस्तक से दहशत, वन विभाग ने बढ़ाई गश्त

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

रिजॉर्ट की छत पर दिखा गुलदार, लोगों में दहशत

RNS INDIA NEWS 10/06/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

रोड कटिंग के बाद डामरीकरण करना भूला विभाग

RNS INDIA NEWS 10/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • जनता के विश्वास की जीत है नरेंद्रनगर का जनादेश, 50 सीटों के साथ लौटेगी भाजपा: सुबोध उनियाल
  • हिंदुत्व की रक्षा के लिए तीन बच्चे पैदा करें: तोगड़िया
  • यूकेएसएसएससी परीक्षा की तैयारियों की समीक्षा, निष्पक्ष संचालन के दिए निर्देश
  • पुलिस पेंशन, पत्रकार भत्ता और एमएसपी गारंटी की मांग को लेकर भाकियू का प्रदर्शन
  • गुलदार की दस्तक से दहशत, वन विभाग ने बढ़ाई गश्त
  • हरिद्वार में हो रही थी इमरान हाशमी की फिल्म की शूटिंग की तैयारी, बोर्ड देख भड़के लोगों ने किया हंगामा
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.